ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट में तय सुनवाई टल गई है, भोपाल में रहवासी इलाकों व्यावसायिक उपयोग और अवैध निर्माण खड़े हनुमान मंदिर को लेकर बढ़ा विरोध, उमा भारती ने CM से कहा- निकालें बीच का रास्ता मोदी से मुलाकात पर दुनिया की नजर,दिल्ली पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 36वें दिन कमाई 200 करोड़ के पार PM मोदी के जन्मदिन पर MP सरकार का बड़ा तोहफा, 17 सितंबर से 50 लाख लोगों की होगी फ्री रजिस्ट्री रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026, सीएम विष्‍णु देव साय मुख्‍य अतिथि हाईकोर्ट सख्त, 7 दिन में दिखाने होंगे अनुमति के दस्तावेज, भोपाल में रिहायशी इलाकों में चल रहे मॉल-हो... दिल्ली में नितिन नवीन से नरोत्तम मिश्रा की मुलाकात, एमपी में सियासी हलचल तेज भोपाल मास्टर प्लान को CM Mohan Yadav की सैद्धांतिक मंजूरी,जन्माष्टमी पर जारी हो सकता है ड्राफ्ट नगर निगम ने शुरू की सीलिंग,भोपाल में रहवासी इलाकों में चल रहे कमर्शियल अड्डों पर बड़ी कार्रवाई
देश

केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू की कार जम्मू-कश्मीर में ट्रक से टकराई किसी को चोट नहीं दुघर्टना टली

केंद्रीय कानून और न्याय मंत्री किरण रिजिजू आज बनिहाल में एक सड़क हादसे में बाल बाल बचे। अधिकारिक तौर पर इस घटना की पुष्टि नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि वह सड़क के रास्ते जम्मू से श्रीनगर जा रहे थे। बनिहाल के पास उनके वाहन ने आगे जा रहे एक ट्रक को ओवरटेक करने का प्रयास किया और इसी दौरान टक्कर हो गई। केंद्रीय कानून और न्याय मंत्री किरण रिजिजू को किसी प्रकार का नुकसान नहीं पहुंचा है।

कांग्रेस न्यायपालिका पर हमला करती रही तो हम मूकदर्शक नहीं रहेंगे

इससे पहले, केंद्रीय कानून और न्याय मंत्री किरण रिजिजू ने शनिवार को दो टूक कहा कि कांग्रेस बौखलाहट में न्यायपालिका को धमका रही है। कांग्रेस अगर इसी तरह से न्यायपालिका पर हमला करती रही तो केंद्र सरकार मूकदर्शक बनकर नहीं बैठी रहेगी। रिजिजू ने कहा कि यह पहली बार नहीं है, इमरजेंसी से पहले 1975 में भी कांग्रेस पार्टी के नेता न्यायपालिका पर इस तरह हमला करते थे।

कांग्रेस की न्यायपालिका को धमकी देने की आदत हो गई है। वर्ष 2019 के आपराधिक मानहानि मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को सजा सुनाने वाले सूरत न्यायालय के न्यायाधीय को कांग्रेस के एक नेता की ओर से जुबान काट देने की धमकी देने पर रिजिजू ने यह प्रतिक्रिया दी।

जम्मू विश्वविद्यालय में डोगरी भाषा में भारत के संविधान के पहले संस्करण के विमोचन कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद पत्रकारों से बातचीत में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राहुल गांधी राजनीतिक रूप से विफल हो चुके हैं। राहुल के राजनीतिक भविष्य को चमकाने के लिए ही अदाणी समूह पर जांच को मुद्दा बनाया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button