ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट में तय सुनवाई टल गई है, भोपाल में रहवासी इलाकों व्यावसायिक उपयोग और अवैध निर्माण खड़े हनुमान मंदिर को लेकर बढ़ा विरोध, उमा भारती ने CM से कहा- निकालें बीच का रास्ता मोदी से मुलाकात पर दुनिया की नजर,दिल्ली पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 36वें दिन कमाई 200 करोड़ के पार PM मोदी के जन्मदिन पर MP सरकार का बड़ा तोहफा, 17 सितंबर से 50 लाख लोगों की होगी फ्री रजिस्ट्री रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026, सीएम विष्‍णु देव साय मुख्‍य अतिथि हाईकोर्ट सख्त, 7 दिन में दिखाने होंगे अनुमति के दस्तावेज, भोपाल में रिहायशी इलाकों में चल रहे मॉल-हो... दिल्ली में नितिन नवीन से नरोत्तम मिश्रा की मुलाकात, एमपी में सियासी हलचल तेज भोपाल मास्टर प्लान को CM Mohan Yadav की सैद्धांतिक मंजूरी,जन्माष्टमी पर जारी हो सकता है ड्राफ्ट नगर निगम ने शुरू की सीलिंग,भोपाल में रहवासी इलाकों में चल रहे कमर्शियल अड्डों पर बड़ी कार्रवाई
देश

अंडमान के बाद निकोबार द्वीप समूह में आया 5.3 तीव्रता का भूकंप

अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में आज भूकंप के कई झटके महसूस किये गये। पहला भूकंप रविवार को दोपहर करीब 2:59 बजे अंडमान द्वीप पर आया। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 4.1 रही। वहीं, भूकंप 10 किमी की गहराई में आया। उसके बाद निकोबार द्वीप पर भी करीब 4.30 बजे एक भूकंप आया। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 5.3 थी। यानी भूकंप की तीव्रता बढ़ती जा रही है। वैज्ञानिकों के मुताबिक कई और आफ्टर शॉक्स की आशंका बन रही है।

कोई नुकसान नहीं

अब तक मिली जानकारी के मुताबिक भूकंप के कारण किसी के हताहत होने या क्षति की सूचना नहीं है। आपको बता दें इस हफ्ते की शुरुआत में 6 अप्रैल को भी अंडमान और निकोबार द्वीप में भूकंप आया था। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.6 रही थी। ये भूकंप पोर्टब्लेयर के 140 किमी ईएनई में आया था. भूकंप में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली थी। भूकंप रात करीब 10 बजकर 47 मिनट पर आया था। इससे पहले मार्च के महीने में दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में भूकंप आया था।

Related Articles

Back to top button