ब्रेकिंग
सरकारी दफ्तरों में 10 से 6 उपस्थिति अनिवार्य,CM के आदेश पर वल्लभ-सतपुड़ा और विंध्याचल भवन में छापामा... छत्तीसगढ़ में दौड़ेगी मेट्रो, वित्त मंत्री ने बजट में 9450 करोड़ का ऐलान किया इन दो शहरों में भी लागू होगी पुलिस कमिश्नर प्रणाली, गृहमंत्री का बड़ा एलान 10 प्रतिशत महंगी होगी बिजली! आम जनता को बड़ा झटका देने की तैयारी CG Budget Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र आज से, पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण, सरकार को घेरन... सरकार का बड़ा फैसला,शराब प्रेमियों को झटका! Chhattisgarh में होली पर बंद रहेंगी शराब दुकानें सुप्रीम कोर्ट बोला-फ्री खाना मिलेगा तो लोग काम क्यों करेंगे,सरकारें रोजगार दें , देशसेवा का संकल्प और सफलता की उड़ान: मुंगेली की सुप्रिया सिंह बनी लेफ्टिनेंट मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के मोवा स्थित सतनाम भवन परिसर से “विशाल सतनाम स... देशभर में चलेंगी 1400 से अधिक होली-स्पेशल ट्रेन:इनमें SECR से गुजरेंगी 15 ट्रेनें, तिरुपति-रक्सौल के...
देश

खूंखार डकैत बताकर असम पुलिस ने कर दिया किसान का  एनकाउंटर 

गुवाहाटी । असम पुलिस ने एनकाउंटर में जिस शख्स को खूंखार डकैत बताकर मार गिराया था वह असल में एक छोटा किसान था। गलत पहचान को लेकर उठे सवाल पर सीएम सरमा ने जांच के आदेश दिए थे जिसमें यह सामने आया कि पुलिस ने गलत शख्स को एनकाउंटर में मारा था। सीआईडी ने जांच में बताया कि एनकाउंटर में मारा गया शख्स डकैत केनाराम बोरो उर्फ केनाराम बासुमतारी नहीं था, बल्कि वह दिबेश्वर मुचाहारी था। परिवार का दावा है कि वह एक छोटा किसान था। लेकिन पुलिस का दावा है कि दिंबेश्वर (40) पर भी कई क्रिमिनल रिकॉर्ड है।

24 फरवरी को उदलगुड़ी में एनकाउंटर को लेकर पुलिस ने दावा किया कि दो लोगों ने उन पर फायरिंग की थी। जवाबी कार्रवाई में एक कथित डकैत को मार गिराया गया जबकि उसका साथी फरार हो गया। पुलिस ने बाद में दावा किया कि एनकाउंटर में केनराम को मारा गया था और उसके शव को परिवार को सौंप दिया गया था जिसके बाद उसका अंतिम संस्कार किया गया।
दूसरे दिन, एक अन्य परिवार ने दावा किया एनकाउंटर में मारा गया शख्स दिंबेश्वर था, न कि केनराम। इस लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज हुई जिसके बाद सीएम सरमा ने सीआईडी जांच के आदेश दिए। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इसके बाद शव को कब्र से निकालकर डीएनए विश्लेषण किया गया जिसमें गड़बड़ी का खुलासा हुआ। इसमें सामने आया कि शव दिंबेश्वर का ही था। कागजी कार्रवाई के बाद शव को परिवार को सौंप दिया गया। मुचाहारी के परिवार ने कहा कि वह इंसाफ चाहते हैं, क्योंकि पुलिस ने उनके बेटे को डकैत बताकर मार दिया।

Related Articles

Back to top button