ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट में तय सुनवाई टल गई है, भोपाल में रहवासी इलाकों व्यावसायिक उपयोग और अवैध निर्माण खड़े हनुमान मंदिर को लेकर बढ़ा विरोध, उमा भारती ने CM से कहा- निकालें बीच का रास्ता मोदी से मुलाकात पर दुनिया की नजर,दिल्ली पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 36वें दिन कमाई 200 करोड़ के पार PM मोदी के जन्मदिन पर MP सरकार का बड़ा तोहफा, 17 सितंबर से 50 लाख लोगों की होगी फ्री रजिस्ट्री रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026, सीएम विष्‍णु देव साय मुख्‍य अतिथि हाईकोर्ट सख्त, 7 दिन में दिखाने होंगे अनुमति के दस्तावेज, भोपाल में रिहायशी इलाकों में चल रहे मॉल-हो... दिल्ली में नितिन नवीन से नरोत्तम मिश्रा की मुलाकात, एमपी में सियासी हलचल तेज भोपाल मास्टर प्लान को CM Mohan Yadav की सैद्धांतिक मंजूरी,जन्माष्टमी पर जारी हो सकता है ड्राफ्ट नगर निगम ने शुरू की सीलिंग,भोपाल में रहवासी इलाकों में चल रहे कमर्शियल अड्डों पर बड़ी कार्रवाई
टेक्नोलॉजी

ट्विटर से नीली चिड़िया गायब Elon Musk ने डॉगी को बनाया नया Logo

माइक्रो ब्लागिंग साइट ट्विटर में एक बड़ा बदलाव किया गया है। एलन मस्क ने ट्विटर का लोगो बदल दिया है। अब ट्विटर से ब्लू बर्ड गायब हो चुकी है। इस बदलाव के बाद से यूजर्स हैरान हैं। कंपनी ने डॉगी को अपना नया Logo बनाया है। इसको लेकर एलन मस्क ने ट्वीट भी किया है। जिसके बाद कहा जा रहा है कि अब डॉगी ही ट्विटर का Logo होगा।

ट्विटर पर #DOGE और #TwitterLogo हुआ ट्रेंड

सोमवार रात से यूजर्स को ट्विटर अकाउंट पर नीली चिड़िया की जगह एक कुत्ता नजर आ रहा है। इस लोगो को देखकर यूजर्स शॉक्ड हो गए। देखते ही देखते ट्विटर पर #DOGE और #TwitterLogo ट्रेंड करने लगा। पहले यूजर्स को लगा कि ट्विटर हैक हो गया है। हालांकि कुछ देर बाद Elon Musk ने ट्वीट कर स्पष्ट कर दिया।

एलन मस्क ने ट्वीट कर दी जानकारी

एलन मस्क ने मंगलवार रात करीब 12.20 बजे एक फोटो ट्वीट की। जिसमें एक कुत्ता कार की ड्राइविंग सीट पर बैठा है। वह ट्रैफिक पुलिस को अपना लाइसेंस दिखा रहा है। इस लाइसेंस में नीली चिड़िया की फोटो है। जिसके बाद डॉगी पुलिस से कह रहा है कि ये पुरानी फोटो है। एलन के इस ट्वीट के बाद सभी तरह के कयासों पर विराम लग गया। ये क्लियर हो गया कि Logo में बदलाव Elon Musk ने किया है।

पहले भी फोटो ट्वीट कर डॉगी को बताया था सीईओ

डॉगी को लेकर पहले भी एलन मस्क ने संकेत दिए थे। उन्होंने फरवरी में एक फोटो ट्वीट की थी। कैप्शन में लिखा कि ट्विटर के नए CEO कमाल के हैं। तस्वीर में एक डॉग कुर्सी पर बैठा था। उसके आगे टेबल पर एक पेपर रखा था।

एलन मस्क ने ट्विटर का Logo बदलने के बाद एक और ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, ‘वादे के मुताबिक।’ इस ट्वीट में एलन ने स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है, जो 26 मार्च की एक चैट का है। इस स्क्रीन शॉट में की गई पोस्ट में उन्होंने पूछा है कि क्या नए प्लेटफॉर्म की जरूरत है। इस पर एक यूजर ने कमेंट में लिखा कि ट्विटर खरीदो और उसके लोगो को बदल दो।

Related Articles

Back to top button