ब्रेकिंग
4,80,976 करोड़ का कर्ज मध्य प्रदेश पर, करोड़ों खर्च कर चमकाए जा रहे , मंत्री-नेता के बंगले दोनों सदनों में पास हुआ, वक्फ संशोधन बिल, सरकार ने पार की अग्निपरीक्षा भोपाल में समर्थन,वक्फ बिल को,मुस्लिम समाज ने पीएम मोदी का जताया आभार सीएम राइज स्कूल का नाम बदला, अब होंगे 'सांदीपनि स्कूल' मप्र के 17 धार्मिक नगरों में मंगलवार से शराबबंदी लागू। मुख्यमंत्री मोहन यादव CM मोहन यादव का जन्मदिन आज; PM मोदी और गृहमंत्री शाह ने दी बधाई 4 लाख 20 हजार करोड़ का बजट पेश, किसी भी नए टैक्स की घोषणा नहीं की। मध्य प्रदेश की मोहन सरकार 15 साल से ज्यादा पुरानी गाडिय़ों को पेट्रोल-डीजल नहीं मिलेगा। गाड़ियों पर लगेगा बैन, मोहन सरकार ने द... सांची दूध में मिलावट, सिंथेटिक दूध, डेयरी में बड़ी मात्रा में बन रहा था दिल्ली की नई सीएम होंगी रेखा गुप्ता
देश

किसानों पर बारिश की मार इन राज्यों में हो सकती है ओलावृष्टि जानें ताजा अपडेट

उत्तर भारत के कई राज्यों में हो रही बेमौसम बारिश ने मुसीबत बढ़ा दी है। दिल्ली NCR सहित उत्तर प्रदेश के कई जिलों में रविवार को तेज बारिश हुई और ओले भी गिरे। मौसम विभाग ने आशंका जताई है कि अगले दो दिन बारिश हो सकती है। दिल्ली में तो ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं उत्तर प्रदेश में 21 मार्च तक ओले गिरने की आशंका जताई गई है।

फसलों को भारी नुकसान

ओले गिरने से कई स्थानों पर गेहूं, सरसों, चना, आलू, मटर और मसूर व सब्जियों की फसल को नुकसान पहुंचा है। किसानों को भारी नुकसान होने की भी आशंका जताई गई है। मथुरा में शनिवार रात और रविवार सुबह तेज हवाओं के साथ बारिश और ओलावृष्टि होने से गेहूं की फसल गिर गई। सब्जियों को नुकसान हुआ है। किसानों की चिंता बढ़ गयी है। वहीं कानपुर के आसपास भी बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान की खबर है।

उत्तर प्रदेश में बिजली गिरने से 3 की मौत

उत्तर प्रदेश में तेज बारिश, ओलावृष्टि के साथ साथ कुछ स्थानों पर बिजली भी गिरी है, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई है। रविवार को बुंदेलखंड में बारिश और ओलावृष्टि के बीच वज्रपात की घटनाओं में 3 लोगों की मौत हुई है। इस बीच उत्तराखंड में मौसम के बदले मिजाज के बीच वर्षा का क्रम जारी है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड में अगले 2 दिन मौसम का मिजाज बदला रह सकता है। बर्फबारी और गरज के साथ ओलावृष्टि को लेकर चेतावनी जारी की गई है।

Related Articles

Back to top button