ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट में तय सुनवाई टल गई है, भोपाल में रहवासी इलाकों व्यावसायिक उपयोग और अवैध निर्माण खड़े हनुमान मंदिर को लेकर बढ़ा विरोध, उमा भारती ने CM से कहा- निकालें बीच का रास्ता मोदी से मुलाकात पर दुनिया की नजर,दिल्ली पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 36वें दिन कमाई 200 करोड़ के पार PM मोदी के जन्मदिन पर MP सरकार का बड़ा तोहफा, 17 सितंबर से 50 लाख लोगों की होगी फ्री रजिस्ट्री रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026, सीएम विष्‍णु देव साय मुख्‍य अतिथि हाईकोर्ट सख्त, 7 दिन में दिखाने होंगे अनुमति के दस्तावेज, भोपाल में रिहायशी इलाकों में चल रहे मॉल-हो... दिल्ली में नितिन नवीन से नरोत्तम मिश्रा की मुलाकात, एमपी में सियासी हलचल तेज भोपाल मास्टर प्लान को CM Mohan Yadav की सैद्धांतिक मंजूरी,जन्माष्टमी पर जारी हो सकता है ड्राफ्ट नगर निगम ने शुरू की सीलिंग,भोपाल में रहवासी इलाकों में चल रहे कमर्शियल अड्डों पर बड़ी कार्रवाई
देश

सरोज पांडे ने प्रियंका गांधी से पूछा सवाल कहा- लड़की हूं लड़ सकती हूं का नारा देने वाली साथ क्यों नहीं दे रही

रायपुर। भरोसे का सम्मेलन में भाग लेने बस्तर आ रही कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा से राज्यसभा सदस्य सरोज पांडेय ने सवाल पूछा है। सरोज ने पूछा कि लड़की हूं लड़ सकती हूं का नारा देने वाली प्रियंका अपनी पार्टी की नेत्री अर्चना गौतम की लड़ाई में उनका साथ क्यों नहीं दे रही हैं? अर्चना के पिता ने प्रियंका के निज सचिव पर एफआइआर दर्ज कराई है।

दरअसल, अर्चना के साथ दुर्व्यवहार की घटना रायपुर में आयोजित कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में हुई थी। अपने निज सचिव द्वारा किए दुर्व्यवहार पर प्रियंका गांधी चुप क्यों हैं ? सरोज के सवाल पर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि सरोज पांडेय को प्रियंका गांधी से सीख लेना चाहिए। प्रियंका हर लड़की की आवाज उठाने की क्षमता रखती हैं। भाजपा के नेता प्रतिपक्ष के बेटे के खिलाफ एक आदिवासी महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया, लेकिन सरोज उस आदिवासी महिला की जगह अपनी पार्टी के नेता पुत्र के साथ खड़ी थीं। भानुप्रतापपुर उपचुनाव में दुष्कर्म के आरोपित को बचाने के लिए पूरी भाजपा खड़ी हो गई।

कौन है अर्चना गौतम

अर्चना गौतम (Archana Gautam) टीवी के सबसे बड़े रियलिटी शो बिग बास 16 की फाइनलिस्ट रह चुकी हैं। शो की शुरुआत में किसी ने भी उनके इतने आगे बढ़ने की उम्मीद नहीं की थी, लेकिन अर्चना के तीखे अंदाज और निडर मिजाज को फैंस ने दिल खोलकर प्यार दिया था। अर्चना गौतम भले ही ‘बिग बॉस 16’ जीत नहीं पाईं, लेकिन इस शो में उनका सफर बेहद यादगार रहा। फिल्मों के अलावा अर्चना गौतम राजनीति में भी हाथ आजमा चुकी हैं। साल 2021 में वो इंडियन नेशनल कांग्रेस का हिस्सा बनी। उन्होंने साल 2022 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में मेरठ जिले के हस्तिनापुर निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ा था, लेकिन वह यह चुनाव हार गई थीं।

Related Articles

Back to top button