ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट में तय सुनवाई टल गई है, भोपाल में रहवासी इलाकों व्यावसायिक उपयोग और अवैध निर्माण खड़े हनुमान मंदिर को लेकर बढ़ा विरोध, उमा भारती ने CM से कहा- निकालें बीच का रास्ता मोदी से मुलाकात पर दुनिया की नजर,दिल्ली पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 36वें दिन कमाई 200 करोड़ के पार PM मोदी के जन्मदिन पर MP सरकार का बड़ा तोहफा, 17 सितंबर से 50 लाख लोगों की होगी फ्री रजिस्ट्री रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026, सीएम विष्‍णु देव साय मुख्‍य अतिथि हाईकोर्ट सख्त, 7 दिन में दिखाने होंगे अनुमति के दस्तावेज, भोपाल में रिहायशी इलाकों में चल रहे मॉल-हो... दिल्ली में नितिन नवीन से नरोत्तम मिश्रा की मुलाकात, एमपी में सियासी हलचल तेज भोपाल मास्टर प्लान को CM Mohan Yadav की सैद्धांतिक मंजूरी,जन्माष्टमी पर जारी हो सकता है ड्राफ्ट नगर निगम ने शुरू की सीलिंग,भोपाल में रहवासी इलाकों में चल रहे कमर्शियल अड्डों पर बड़ी कार्रवाई
उत्तरप्रदेश

मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी और उमर अंसारी के मकान पर चला बुलडोजर, मलबे में तब्दील

मऊ: उत्तर प्रदेश में मऊ जनपद के सदर विधानसभा क्षेत्र से विधायक अब्बास अंसारी का मकान शुक्रवार को जिला प्रशासन द्वारा बुलडोजर लगाकर ध्वस्त कराया गया है। तीन थानों की फोर्स सहित एक कंपनी पीएसी की मौजूदगी में बुलडोजर चला है। सिटी मजिस्ट्रेट सहित सीओ भी मौके पर मौजूद रहे। बता दें कि ये कार्रवाई जिलाधिकारी के आदेश पर हुई है।

बता दें कि दक्षिणटोला थाना क्षेत्र के जहांगीराबाद क्षेत्र में बाहुबली मुख्तार अंसारी के बेटे व सदर विधायक अब्बास अंसारी व उमर अंसारी के नाम से एक दो मंजिला मकान था। जिसे पूर्व में सिटी मजिस्ट्रेट कोर्ट द्वारा अवैध घोषित करते हुए ध्वस्तीकरण का आदेश दिया गया था। जिसके विरोध में बाहुबली मुख्तार अंसारी के दोनों बेटों द्वारा हाईकोर्ट में याचिका दी गई। जहां से उनकी फाइल को दोबारा जिलाधिकारी कोर्ट मऊ को भेज दी गई

जिलाधिकारी के द्वारा ध्वस्तीकरण का आदेश दिए जाने पर शुक्रवार को जिला प्रशासन द्वारा उक्त मकान का ध्वस्तीकरण शुरू करा दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button