ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट में तय सुनवाई टल गई है, भोपाल में रहवासी इलाकों व्यावसायिक उपयोग और अवैध निर्माण खड़े हनुमान मंदिर को लेकर बढ़ा विरोध, उमा भारती ने CM से कहा- निकालें बीच का रास्ता मोदी से मुलाकात पर दुनिया की नजर,दिल्ली पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 36वें दिन कमाई 200 करोड़ के पार PM मोदी के जन्मदिन पर MP सरकार का बड़ा तोहफा, 17 सितंबर से 50 लाख लोगों की होगी फ्री रजिस्ट्री रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026, सीएम विष्‍णु देव साय मुख्‍य अतिथि हाईकोर्ट सख्त, 7 दिन में दिखाने होंगे अनुमति के दस्तावेज, भोपाल में रिहायशी इलाकों में चल रहे मॉल-हो... दिल्ली में नितिन नवीन से नरोत्तम मिश्रा की मुलाकात, एमपी में सियासी हलचल तेज भोपाल मास्टर प्लान को CM Mohan Yadav की सैद्धांतिक मंजूरी,जन्माष्टमी पर जारी हो सकता है ड्राफ्ट नगर निगम ने शुरू की सीलिंग,भोपाल में रहवासी इलाकों में चल रहे कमर्शियल अड्डों पर बड़ी कार्रवाई
देश

भाजपा ने महापुरुषों के जरिए जनता तक पहुंचने की बनाई रणनीति आज अंबेडकर जंयती पर समरसता भोज

रायपुर। भाजपा ने महापुरुषों के जरिए आम जनता तक पैठ मजबूत करने की रणनीति पर काम शुरू कर दिया है। छह अप्रैल से शुरू हुए सामाजिक समरसता न्याय सप्ताह के तहत पार्टी के हर मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी गांव-गांव तक जा रहे हैं। 11 अप्रैल को भाजपा ने ज्योतिबा फुले की जयंती पर कई कार्यक्रम आयोजित किए। अब अंबेडकर जयंती पर ओबीसी मोर्चा भी 14 अप्रैल से पांच मई तक गांव-गांव तक लोगों के बीच पहुंचेगा।

भाजपा ने कोर ग्रुप की बैठक में बनाई रणनीति

प्रदेश्‍ भाजपा ने चुनाव आदर्श आचार संहिता लगने से पहले तक छत्तीसगढ़ में यात्राओं के जरिए राज्य सरकार के खिलाफ यात्रा निकालने की रणनीति बनाई है। यह यात्रा प्रदेश के धार्मिक-एतिहासिक और प्रमुख महापुरुषों के स्थलों से शुरू होगी।

पार्टी सूत्रों की मानें तो मई में संभाग स्तर पर कई यात्राएं शुरू होगीं। ये यात्राएं गिरौधपुरी, चंपारण,दामाखेड़ा जैसे स्थानों से निकाली जाएगी। साथ ही अगस्त में परिवर्तन यात्रा की तर्ज पर प्रदेशव्यापी यात्रा निकलने पर भी योजना बन रही है। ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ में अक्टूबर-नवंबर में विधान सभा चुनाव 2013 प्रस्तावित है।

आज अंबेडकर जंयती पर समरसता भोज

अंबेडकर जयंती के अवसर पर भाजपा अपने मोर्चा-प्रकोष्ठों के माध्यम से हर वर्ग के लोगों के साथ मिलकर सहभोज कार्यक्रम आयोजित करने जा रही है। इस दिन भाजपा के सभी नेता अंबेडकर की प्रतिमा में माल्यापर्ण कर उनकी जयंती मनाएंगे। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव बिलासपुर में गुरु घासीदास विश्वविद्यालय में आयोजित अंबेडकर जयंती कार्यक्रम में शामिल होंगे।

इसी दिन से प्रदेशभर में दीवार लेखन का कार्यक्रम भी शुरू होने जा रहा है। महिला मोर्चा ने विभिन्न् वर्ग की महिलाओं के साथ सहभोज का कार्यक्रम रखा है। पार्टी अपने स्थापना दिवस छह अप्रैल से लगातार विभिन्न् वर्गों के बीच जा रही है। भाजपा के अनुसूचित जनजाति मोर्चा ने जनजाति युवकों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए आत्मनिर्भर भारत कार्यक्रम कर सम्मेलन किया तो वहीं किसान मोर्चा ने भी गांव-गांव तक अन्न् योजना के तहत प्राकृ तिक खेती के लिए किसानों को जागरुक किया।

Related Articles

Back to top button