ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट में तय सुनवाई टल गई है, भोपाल में रहवासी इलाकों व्यावसायिक उपयोग और अवैध निर्माण खड़े हनुमान मंदिर को लेकर बढ़ा विरोध, उमा भारती ने CM से कहा- निकालें बीच का रास्ता मोदी से मुलाकात पर दुनिया की नजर,दिल्ली पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 36वें दिन कमाई 200 करोड़ के पार PM मोदी के जन्मदिन पर MP सरकार का बड़ा तोहफा, 17 सितंबर से 50 लाख लोगों की होगी फ्री रजिस्ट्री रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026, सीएम विष्‍णु देव साय मुख्‍य अतिथि हाईकोर्ट सख्त, 7 दिन में दिखाने होंगे अनुमति के दस्तावेज, भोपाल में रिहायशी इलाकों में चल रहे मॉल-हो... दिल्ली में नितिन नवीन से नरोत्तम मिश्रा की मुलाकात, एमपी में सियासी हलचल तेज भोपाल मास्टर प्लान को CM Mohan Yadav की सैद्धांतिक मंजूरी,जन्माष्टमी पर जारी हो सकता है ड्राफ्ट नगर निगम ने शुरू की सीलिंग,भोपाल में रहवासी इलाकों में चल रहे कमर्शियल अड्डों पर बड़ी कार्रवाई
देश

अतीक और अशरफ के शवों का पोस्टमार्टम हुआ कसारी-मसारी कब्रिस्तान में दफनाएंगे

प्रयागराज के स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय के मोर्चरी में माफिया अतीक अहमद व उसके भाई अशरफ के शव का पोस्टमार्टम पूरा हो गया है। इसके बाद सिपुर्द-ए-खाक की तैयारी शुरू कर दी गई है। अतीक का शव को एंबुलेंस से कसारी-मसारी कब्रिस्तान ले जाया जा रहा है। वहीं, सिपुर्द ए-खाक किया जाएगा। वहीं, थोड़ी देर में अशरफ का शव निकाला जाएगा। अतीक अहमद का शव कुछ ही देर में कसारी मसारी कब्रिस्तान में सिपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। यहां कड़ी सुरक्षा है। आरएएफ भी लगा दी गई है। आसपास के हर घर के सामने पुलिस के जवान तैनात हैं। अतीक-अशरफ के कुछ रिश्तेदार पहुंच गए हैं।

मीडिया को करीब ही रोक दिया गया है। किसी भी मीडिया कर्मी को कब्रिस्तान मेंं जाने की अनुमति नहीं है। अशरफ का शव एसआरएन अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस से अलग एंबुलेंस में कब्रिस्तान भिजवाया जा रहा है।अतीक और अशरफ की शनिवार रात गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

दोनों के शवों का रविवार को पोस्टमार्टम किया गया। कुछ देर बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट की डिटेल मिल जाएगी। दोनों के शवों को कसारी-मसारी स्थित कब्रिस्तान में दफन किया जाएगा।

माफिया अतीक अहमद व उसके भाई अशरफ के शवों का पोस्टमार्टम किया हो गया। पहले मोतीलाल नेहरू मंडलीय चिकित्सालय में दोनों के शव का एक्स-रे करवाया गया। इसके बाद स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय स्थित मोर्चरी में पोस्टमार्टम किया जा रहा है। अतीक-अशरफ को छह से ज्यादा गोलियां लगी हैं।

Related Articles

Back to top button