ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट में तय सुनवाई टल गई है, भोपाल में रहवासी इलाकों व्यावसायिक उपयोग और अवैध निर्माण खड़े हनुमान मंदिर को लेकर बढ़ा विरोध, उमा भारती ने CM से कहा- निकालें बीच का रास्ता मोदी से मुलाकात पर दुनिया की नजर,दिल्ली पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 36वें दिन कमाई 200 करोड़ के पार PM मोदी के जन्मदिन पर MP सरकार का बड़ा तोहफा, 17 सितंबर से 50 लाख लोगों की होगी फ्री रजिस्ट्री रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026, सीएम विष्‍णु देव साय मुख्‍य अतिथि हाईकोर्ट सख्त, 7 दिन में दिखाने होंगे अनुमति के दस्तावेज, भोपाल में रिहायशी इलाकों में चल रहे मॉल-हो... दिल्ली में नितिन नवीन से नरोत्तम मिश्रा की मुलाकात, एमपी में सियासी हलचल तेज भोपाल मास्टर प्लान को CM Mohan Yadav की सैद्धांतिक मंजूरी,जन्माष्टमी पर जारी हो सकता है ड्राफ्ट नगर निगम ने शुरू की सीलिंग,भोपाल में रहवासी इलाकों में चल रहे कमर्शियल अड्डों पर बड़ी कार्रवाई
देश

स्कूल कर्मी के मकान से फ्रीज और टीवी समेत एक लाख का माल पार

बिलासपुर। सकरी क्षेत्र के अमेरी में चोरों ने भृत्य के मकान का ताला तोड़कर घरेलू सामान और 20 हजार स्र्पये नकद पार कर दिए। पीड़ित ने इसकी श्ािकायत सकरी थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर चोरों की तलाश्ा कर रही है।

सकरी क्षेत्र के अमेरी डीहपारा में रहने वाले विरेंद्र सिंह भृत्य हैं। उनकी ड्यूटी शासकीय आवासीय प्रयास बालक छात्रावास में है। उनकी पत्नी कोथारी नवापारा में रहकर नौकरी करती है। रविवार की शाम भृत्य अपने मकान में ताला लगाकर ड्यूटी पर चले गए। इसके बाद वे मंगलवार की दोपहर करीब 12 बजे अपने घर आए। इस दौरान उनके मकान का ताला टूटा था। ताला तोड़कर घुसे चोरों ने एलईडी टीवी, होम थिएटर, फ्रीज, गैस सिलिंडर, मिक्सी, आलमारी में रखे 20 हजार स्र्पये पार कर दिए थे। उन्होंने आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने मामले की शिकायत सकरी थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

गांव में करते रहे तलाश

पीड़ित ने बताया कि चोरी के बाद वे गांव में लोगों से पूछताछ कर चोरों का सुराग लगा रहे थे। इस दौरान उन्होंने पड़ोसियों से भी चोरों की संबंध में जानकारी ली। इसमें चोरों का पता नहीं चलने पर उन्होंने मामले की शिकायत सकरी थाने में की है। इस पर पुलिस ने आसपास के संदेहियों की जानकारी जुटा रही है।

Related Articles

Back to top button