मुख्य समाचार
CM मोहन यादव 23 जनवरी 2025 को करेंगे उद्घाटन,भोपाल में अब शुरू होगा GG फ्लाईओवर
भोपाल के गणेश मंदिर से लेकर गायत्री मंदिर तक बनाए गए जीजी फ्लाईओवर का काम पूरा हो गया है। अब 23 जनवरी से जीजी फ्लाईओवर को आम नागरिकों के लिए खोल दिया जाएगा। 148 करोड़ की लागत से तैयार 2734 मीटर लंबा ये राजधानी का सबसे लंबा फ्लाईओवर है। दो साल में बनकर हुआ तैयार दो साल में बनकर तैयार हुए जीजी फ्लाईओवर के लोकार्पण की डेट आठ बार बदल चुकी है। इसके लोकार्पण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का नाम सामने आ चुका है। अब फाइनली तय हो गया कि जीजी फ्लाईओवर का लोकार्पण गुरुवार को मुख्यमंत्री मोहन यादव करेंगे। मुख्यमंत्री मोहन यादव करेंगे लोकार्पण सीएम यादव सुबह 11 बजे फ्लाईओवर का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद ब्रिज आम नागरिकों के लिए खुल जाएगा। वल्लभ भवन चौराहा से ब्रिज पर ट्रैफिक गणेश मंदिर के पास उतर जाएगा। इससे करीब 60 फीसदी ट्रैफिक का दबाव कम होगा। एमपी नगर, ज्योति टॉकीज चौराहा और व्यापमं चौराहा से होकर जाने वाले वाहन जीजी फ्लाईओवर पर नहीं जाएंगे। इससे फायदा होगा कि इन चार स्पॉट पर ट्रैफिक कम होगा। एमपी नगर जाने वाली रोड का 60% ट्रैफिक GG Flyover से होकर गुजरेगा।


