ब्रेकिंग
लाड़ली बहना योजना, हर महीने 1900 करोड़ खर्च, MP सरकार को नोटिस, हाई कोर्ट ने 4 हफ्ते में जवाब मांगा सुप्रीम कोर्ट में तय सुनवाई टल गई है, भोपाल में रहवासी इलाकों व्यावसायिक उपयोग और अवैध निर्माण खड़े हनुमान मंदिर को लेकर बढ़ा विरोध, उमा भारती ने CM से कहा- निकालें बीच का रास्ता मोदी से मुलाकात पर दुनिया की नजर,दिल्ली पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 36वें दिन कमाई 200 करोड़ के पार PM मोदी के जन्मदिन पर MP सरकार का बड़ा तोहफा, 17 सितंबर से 50 लाख लोगों की होगी फ्री रजिस्ट्री रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026, सीएम विष्‍णु देव साय मुख्‍य अतिथि हाईकोर्ट सख्त, 7 दिन में दिखाने होंगे अनुमति के दस्तावेज, भोपाल में रिहायशी इलाकों में चल रहे मॉल-हो... दिल्ली में नितिन नवीन से नरोत्तम मिश्रा की मुलाकात, एमपी में सियासी हलचल तेज भोपाल मास्टर प्लान को CM Mohan Yadav की सैद्धांतिक मंजूरी,जन्माष्टमी पर जारी हो सकता है ड्राफ्ट
मुख्य समाचार

31 मई को भोपाल में महिला सम्मेलन में आएंगे प्रधानमंत्री:

कार्यक्रम की सारी जिम्मेदारी महिलाओं को दी जाएगी

File Photoप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 मई को भोपाल के दौरे पर रहेंगे. लोकमाता देवी अहिल्या बाई होलकर की 300वीं जयंती के मौके पर यहां एक महिला सम्मलेन का आयोजन हो रहा है. जिसको प्रधानमंत्री संबोधित करेंगे. मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि इस सम्मेलन में करीब एक लाख महिलाएं हिस्सा लेंगे. इस कार्यक्रम की खास बात ये है कि इसमें सारी व्यवस्था महिलाएं ही करेंगी.

PM मोदी का विजन ही राज्य सरकार का विजन’

मुख्यमंत्री ने भोपाल में एक बैठक में कहा कि PM मोदी का विजन ही राज्य सरकार का मिशन है. यह सम्मेलन महिला सशक्तिकरण और स्वावलंबन पर केंद्रित होगा. यहां स्व सहायता समूहों के इनोवेशन, उद्योग-रोजगार में महिलाओं की पहल, स्टार्टअप्स और सरकार की योजनाओं को स्टॉल्स के जरिए प्रदर्शित किया जाएगा. महिलाओं की उपलब्धियां और उनके योगदान को सामने लाने का यह शानदार मंच होगा.

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में महिलाएं पंचायत, नगरीय निकाय, सरकारी सेवाओं और स्व सहायता समूहों में अहम भूमिका निभा रही हैं. इंजीनियरिंग, मेडिकल, शिक्षा जैसे क्षेत्रों में भी उनका दबदबा बढ़ा है. इस सम्मेलन में मंच संचालन, भीड़ प्रबंधन, यातायात, मीडिया और सुरक्षा की जिम्मेदारी महिलाओं को दी जाएगी. यह कदम मध्य प्रदेश में महिला सशक्तिकरण का मजबूत उदाहरण बनेगा.

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सम्मेलन में आने वाली महिलाओं के लिए सुगम आवागमन, बैठने की व्यवस्था और पेयजल की सुविधा सुनिश्चित की जाए. इस आयोजन से न सिर्फ महिलाओं का सम्मान होगा, बल्कि प्रदेश में उनके बढ़ते कदमों को भी नई पहचान मिलेगी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button