ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट में तय सुनवाई टल गई है, भोपाल में रहवासी इलाकों व्यावसायिक उपयोग और अवैध निर्माण खड़े हनुमान मंदिर को लेकर बढ़ा विरोध, उमा भारती ने CM से कहा- निकालें बीच का रास्ता मोदी से मुलाकात पर दुनिया की नजर,दिल्ली पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 36वें दिन कमाई 200 करोड़ के पार PM मोदी के जन्मदिन पर MP सरकार का बड़ा तोहफा, 17 सितंबर से 50 लाख लोगों की होगी फ्री रजिस्ट्री रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026, सीएम विष्‍णु देव साय मुख्‍य अतिथि हाईकोर्ट सख्त, 7 दिन में दिखाने होंगे अनुमति के दस्तावेज, भोपाल में रिहायशी इलाकों में चल रहे मॉल-हो... दिल्ली में नितिन नवीन से नरोत्तम मिश्रा की मुलाकात, एमपी में सियासी हलचल तेज भोपाल मास्टर प्लान को CM Mohan Yadav की सैद्धांतिक मंजूरी,जन्माष्टमी पर जारी हो सकता है ड्राफ्ट नगर निगम ने शुरू की सीलिंग,भोपाल में रहवासी इलाकों में चल रहे कमर्शियल अड्डों पर बड़ी कार्रवाई
मुख्य समाचार

अब दस फीट गड्ढे में धंसी भोपाल की सड़क, मंत्री ने कहा था- बिना गड्ढे की सड़क नहीं होती

मंत्री राकेश सिंह ने कहा था, सड़के होंगी तो गड्ढे भी होंगे

इसके पहले मध्य प्रदेश में लगातार खराब हो रही सड़कों को लेकर पीडब्ल्यूडी मिनिस्टर राकेश सिंह का बयान आया था कि अगर सड़कें हैं तो गड्ढे भी होंगे. ऐसी अब तक कोई तकनीक नहीं आई है जिससे ऐसी सड़कों का निर्माण हो सके जिसमें कभी कोई गड्ढा ही ना हो. उन्होने कहा था, सड़कें रहेंगी तो गड्ढे भी रहेंगे.

सबसे व्यस्ततम इलाकों में से एक है बोर्ड ऑफिस चौराहा

 मध्य प्रदेश में बारिश के कारण लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. वहीं भोपाल के बोर्ड ऑफिस चौराहे पर सड़क धंसने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है. बोर्ड ऑफिस चौराहा शहर के व्यस्त इलाकों में से एक है. मेन रोड पर गड्ढा होने से आने-जाने वाले लोगों के लिए मुसीबत बन गई है. इसी गड्डे के नीचे से सीवेज लाइन गुजरी हुई है. वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क निर्माण में हुए भ्रष्टाचार के कारण ये हाल हुआ है.

‘जिम्मेदार अधिकारियों को सस्पेंड कर उनके खर्चा वसूला जाए’

भोपाल के एमपी नगर स्थित ज्योति टॉकीज चौराहा पर आज दोपहर में अचानक सड़क धंसने की घटना हुई. गनीमत रही कि व्यस्ततम चौराहे पर हुई अचानक सड़क धंसने से कोई हताहत नहीं हुआ. घटना की जानकारी मिलने पर कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला ज्योति टॉकीज चौराहा पर पहुंचे और आम लोगों की सुरक्षा के लिए गड्‌ढे की पूजा अर्चना की. इसके बाद वे गड्‌ढे में नीचे भी उतर गए. मनोज शुक्ला ने कहा, ’90 डिग्री के ऐशबाग आरओबी के बाद यह घटना पीडब्ल्यूडी में भ्रष्टाचार का जीता जागता सबूत है. पूरे शहर में सड़कों पर गड्‌ढे हो रहे हैं और अफसर केवल खानापूर्ति कर रहे हैं. उन्होंने ज्योति टॉकीज में सड़क धंसने की जांच कराने और जिम्मेदारों को सस्पेंड कर उनसे खर्चा वसूलने की मांग की है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button