ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट में तय सुनवाई टल गई है, भोपाल में रहवासी इलाकों व्यावसायिक उपयोग और अवैध निर्माण खड़े हनुमान मंदिर को लेकर बढ़ा विरोध, उमा भारती ने CM से कहा- निकालें बीच का रास्ता मोदी से मुलाकात पर दुनिया की नजर,दिल्ली पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 36वें दिन कमाई 200 करोड़ के पार PM मोदी के जन्मदिन पर MP सरकार का बड़ा तोहफा, 17 सितंबर से 50 लाख लोगों की होगी फ्री रजिस्ट्री रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026, सीएम विष्‍णु देव साय मुख्‍य अतिथि हाईकोर्ट सख्त, 7 दिन में दिखाने होंगे अनुमति के दस्तावेज, भोपाल में रिहायशी इलाकों में चल रहे मॉल-हो... दिल्ली में नितिन नवीन से नरोत्तम मिश्रा की मुलाकात, एमपी में सियासी हलचल तेज भोपाल मास्टर प्लान को CM Mohan Yadav की सैद्धांतिक मंजूरी,जन्माष्टमी पर जारी हो सकता है ड्राफ्ट नगर निगम ने शुरू की सीलिंग,भोपाल में रहवासी इलाकों में चल रहे कमर्शियल अड्डों पर बड़ी कार्रवाई
मुख्य समाचार

‘पेट्रोल-डीजल का उपयोग समझदारी से करें…’, वैश्विक संकट के बीच बोले PM मोदी- एक साल तक न खरीदें गोल्ड

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हैदराबाद में संबोधित करते हुए कहा कि आज के समय में पेट्रोल-डीजल, गैस जैसे उत्पादों का कम इस्तेमाल करना चाहिए. इसे संयम के साथ उपयोग करने की नसीहत दी. इसके साथ ही पीएम ने वर्क फ्रॉम होम जैसे नवीन उपायों पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि जिन शहरों में मेट्रो सुविधा है, वहां लोग इसका इस्तेमाल करें. मीटिंग के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग और वर्क फ्रॉम होम जैसे उपायों को अपनाने की जरूरत है.

PM ने कार पूलिंग की सलाह दी

सभा को संबोधित करते हुए कहा कि वैश्विक संकट के इस दौर में हमें अपने कर्तव्य को सर्वोपरि रखते हुए एक संकल्प लेना होगा और उसे पूरी निष्ठा के साथ पूरा करना होगा. एक बड़ा संकल्प यह है कि हम पेट्रोल और डीजल का इस्तेमाल बहुत सोच-समझकर करें. इन दोनों ईंधन के स्त्रोत के अपने इस्तेमाल पर लगाम लगानी होगी.

‘विदेशी मुद्रा बचाने पर जोर देना चाहिए’

विदेशी मुद्रा बचाने पर जोर देते हुए पीएम ने कहा कि कोरोना काल के दौरान, हमने ‘वर्क फ्रॉम होम’ (घर से काम), ऑनलाइन मीटिंग और वीडियो कॉन्फ्रेंस जैसे कई कार्य प्रणालियां विकसित कीं और हम उनके आदी भी हो गए थे. आज समय की मांग ऐसी है कि अगर हम इन प्रणालियों को फिर से शुरू करते हैं, तो यह राष्ट्रहित में होगा. हमें एक बार फिर ‘वर्क फ्रॉम होम’, ऑनलाइन कॉन्फ्रेंस और वर्चुअल मीटिंग को प्राथमिकता देनी चाहिए. हमें विदेशी मुद्रा बचाने पर भी जोर देना चाहिए क्योंकि वैश्विक स्तर पर पेट्रोल और डीजल बहुत महंगे हो गए हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button