PM मोदी के जन्मदिन पर MP सरकार का बड़ा तोहफा, 17 सितंबर से 50 लाख लोगों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रदेश सरकार के इस अभियान से लाखों ग्रामीण परिवारों को लाभ होगा और यह प्रदेश को विकास की दिशा में एक सशक्त राज्य बनाने की ओर एक मजबत पहल है. इसके अलावा, प्रदेश में सितंबर के इस महीने में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत कई अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित होंगे.
मध्य प्रदेश सरकार प्रदेश के नागरिकों के लिए एक नई पहल की शुरुआत करने जा रही है. प्रदेश के CM मोहन यादव 17 सितंबर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर ‘स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन अभियान’ शुरू करने जा रहे हैं. इस नई पहल के तत प्रदेश के 50 लाख से अधिक लोगों की संपत्तियों की नि:शुल्क रजिस्ट्री कराई जाएगी. इसके साथ ही valid documents भी दिए जाएंगे.
प्रदेश सरकार के इस अभियान से लाखों ग्रामीण परिवारों को लाभ होगा और यह प्रदेश को विकास की दिशा में एक सशक्त राज्य बनाने की ओर एक मजबत पहल है. इसके अलावा, प्रदेश में सितंबर के इस महीने में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत कई अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित होंगे. सरकार का मानना है कि free registry से प्रदेश के नागरिकों पर आर्थिक बोझ नहीं पड़ेगा और उन्हें अपनी जमीन व plot का सरकारी आदेशानुसार valid मालिकाना हक भी मिल जाएगा.
फ्री रजिस्ट्री से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती
सरकार का मानना है कि इस अभियान से ग्रामीण आबादी को संपत्ति के कानूनी अधिकार मिल सकेंगे. मीटिंग के दौरान ही CM मोहन यादव ने बताया कि एमपी के 41 हजार 568 गांवों में 68 लाख 47 हजार plots का सर्वे पूरा किया जा चुका है. अब सकार 50 लाख से अधिक हितग्राहियों के नाम पर इन संपत्तियों की फ्री में रजिस्ट्री कराएगी. CM का कहना है कि इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था में सुधार होगा.

