ब्रेकिंग
खड़े हनुमान मंदिर को लेकर बढ़ा विरोध, उमा भारती ने CM से कहा- निकालें बीच का रास्ता मोदी से मुलाकात पर दुनिया की नजर,दिल्ली पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 36वें दिन कमाई 200 करोड़ के पार PM मोदी के जन्मदिन पर MP सरकार का बड़ा तोहफा, 17 सितंबर से 50 लाख लोगों की होगी फ्री रजिस्ट्री रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026, सीएम विष्‍णु देव साय मुख्‍य अतिथि हाईकोर्ट सख्त, 7 दिन में दिखाने होंगे अनुमति के दस्तावेज, भोपाल में रिहायशी इलाकों में चल रहे मॉल-हो... दिल्ली में नितिन नवीन से नरोत्तम मिश्रा की मुलाकात, एमपी में सियासी हलचल तेज भोपाल मास्टर प्लान को CM Mohan Yadav की सैद्धांतिक मंजूरी,जन्माष्टमी पर जारी हो सकता है ड्राफ्ट नगर निगम ने शुरू की सीलिंग,भोपाल में रहवासी इलाकों में चल रहे कमर्शियल अड्डों पर बड़ी कार्रवाई रोशनपुरा चौराहे , भोपाल में व्यापारियों का चक्काजाम, आत्मदाह की चेतावनी
मुख्य समाचार

खड़े हनुमान मंदिर को लेकर बढ़ा विरोध, उमा भारती ने CM से कहा- निकालें बीच का रास्ता

Ujjain: Devotees Flock to 170 Year Old Khade Hanuman Temple #Gallery - Social News XYZउज्जैन।
खड़े हनुमान मंदिर का मामला अब तूल पकड़ रहा है। देश के साधु-संत से इसे उस जगह से हटाने के पक्ष में नहीं है। हर्षानंद गिरी समेत कई संत गुरुवार को खड़े हनुमान जी के दर पर पहुंचे और इसका विरोध किया है। वहीं, एमपी की पूर्व सीएम उमा भारती भी खड़े हनुमान जी के लिए मैदान में उतर आई हैं। उन्होंने सीएम मोहन यादव को चिट्ठी लिखी है और बीच का रास्ता निकालने की बात कही है।
लगातार बढ़ रही है खड़े हनुमान जी की ख्याति
उज्जैन वाले खड़े हनुमान जी की ख्याति लगातार बढ़ रही है। अब देश के अन्य राज्यों से भी भक्त इस चमत्कारी के प्रतिमा के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। जो भक्त महाकाल मंदिर दर्शन करने आ रहा है, वह भी खड़े हनुमान मंदिर के दर्शन कर रहा है। आज भी सुबह से ही भक्तों का तांता लगा हुआ है। सभी भक्तों का कहना है कि यह मंदिर दूसरी जगह नहीं जाना चाहिए। इसी स्थान को और भव्य बनाना चाहिए।
साधु संत और महामंडलेश्वर भी पहुंचे
दर्शन के इसी क्रम में आम श्रद्धालुओं के अलावा साधु संत और महामंडलेश्वर भी यहां पहुंच रहे हैं। साथ ही पूजन पाठ कर रहे हैं। इसी क्रम में प्रयागराज कुंभ में चर्चा में आई में साध्वी हर्षानंद गिरी साधु संतों के साथ खड़े हनुमान मंदिर पहुंचीं। यहां प्रतिमा के सामने बैठकर पूजन पाठ किया। इसी दौरान मंदिर के पुजारी ने मंत्र उच्चारण के साथ मंदिर की मान्यता अनुसार उत्तम स्वास्थ्य के लिए झाड़ लगाई।
जिला प्रशासन ने रूख किया स्पष्ट
वहीं, जिला प्रशासन ने एक दिन पहले अपना रुख स्पष्ट करते हुए कहा था कि मंदिर के पुजारी साधु संत और विभिन्न संगठनों से चर्चा के बाद सहमति बनने पर मंदिर विस्थापन का निर्णय लिया जाएगा। भक्तों की आस्था को ठेस नहीं पहुंचाई जाएगी। प्रशासन के इस बयान के बाद साधु-संतों, विश्व हिंदू परिषद व पुजारी ने अपना रुख स्पष्ट कर दिया है। सभी लोग चर्चा के लिए तैयार हैं परंतु मंदिर नहीं हटना चाहिए इस बात पर अड़े हैं।
संत समाज आगे आए
साध्वी हर्षा नंद गिरी का कहना है कि हम हिंदू हैं सनातनी हैं, हमारी पूरी आस्था भगवान राम और हनुमान में रहती है। हम डरते हैं तो भगवान हनुमान को याद करते हैं। हम अपनी मुसीबत में हमेशा उन्हें याद करते हैं तो आज उनके मंदिर के लिए हम क्यों न खड़े हो। प्रशासन द्वारा प्रतिमा हटाने के लिए तमाम कोशिश कर ली गई है। इसलिए अब हम चाहते हैं कि इस टेंट को हटाकर स्थाई मंदिर बनाया जाए।
सीएम मोहन यादव को लिखी चिट्ठी
खड़े हनुमान जी के लिए पूर्व सीएम उमा भारती ने सीएम मोहन यादव को चिट्ठी लिखी है। उन्होंने कहा कि मोहन यादव जी आप स्वयं उज्जैयनी के ही हैं। उज्जैयनी शहर और उज्जैयनी के सभी धार्मिक स्थानों की गरिमा को आपसे बेहतर कोई नहीं समझ सकता है। उज्जैनी के खड़े हनुमान मंदिर का समाधान आप स्वयं भी सोच रहे होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button