मनोरंजन
केजीएफ का रिकॉर्ड तोड़ेगी ये साउथ इंडियन फिल्म, ट्रेलर देखकर फैंस बोले – ऐसी फिल्में कौन बनाता है भाई…

मुंबई । कन्नड़ सिनेमा की एक और पैन इंडिया फिल्म कब्जा का ट्रेलर रिलीज हो गया है। जिसने आते ही सोशल मीडिया में गदर मचा दिया है। इस फिल्म की चर्चा सिने प्रेमियों के बीच काफी ज्यादा हो रही है। फिल्म में उपेंद्र राव, किच्चा सुदीप और श्रिया शरण दिखाई देने वाले है।
शिवा राजकुमार का इस फिल्म में कैमियो रोल में दिखाई देने वाले है। बाकि कब्जा का ट्रेलर काफी दमदार है। इसके विजुअल इफेक्ट्स केजीएफ की याद दिलाता है लेकिन फिल्म की कहानी स्वतंत्रता संग्राम और उसके बाद की होने वाली है।
किच्चा सुदीप और उपेंद्र राव के बीच कांटे की टक्कर होने वाली है। उपेंद्र इसमें एक गैंगस्टर के रोल में दिखाई देंगे जबकि सुदीप फिल्म में पुलिस ऑफिसर के रोल में दिखाई देंगे। कब्जा की कहानी आर चंद्रू ने लिखी है और उन्होंने ही फिल्म को डायरेक्ट भी किया है।




