सीएम हाउस में होली की मस्ती, शिवराज ने गाए फाग गीत, लोगों पर उड़ाया रंग
लोगों पर उड़ाया रंग

भोपाल। सीएम हाउस में इस बार भी होली की मस्ती देखने को मिली। बड़ी संख्या में आए भाजपा नेताओं के साथ कांग्रेस नेताओं ने भी होली की मस्ती की। सीएम शिवराज सिंह ने कार्यकर्ताओं पर गुलाल उड़ाया। ढोलक की थाप पर फाग गीत भी गाए। सभी लोग होली के रंगों से सराबोर थे।
पूरे प्रदेश में होली का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। राजधानी भोपाल में मुख्यमंत्री निवास में बुधवार को आयोजित होली मिलन समारोह में शिवराज सिंह चौहान के साथ ही भाजपा नेता, अधिकारियों और नागरिकों ने उल्लासपूर्वक होली खेली। इस मौके पर भाजपा के कई प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा, विधायक रामेश्वर शर्मा, भोपाल के पूर्व महापौर आलोक शर्मा, पूर्व सांसद आलोक संजर समेत बड़ी संख्या में मंत्री मौजूद थे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस मौके पर फाग गीत गाए। उनके साथ पत्नी साधना सिंह भी मौजूद थी। सीएम ने फाग गीत ‘ मोरी बहू हिरानी है, ए भैया मिले बता दइयों…।


