ब्रेकिंग
सरकारी दफ्तरों में 10 से 6 उपस्थिति अनिवार्य,CM के आदेश पर वल्लभ-सतपुड़ा और विंध्याचल भवन में छापामा... छत्तीसगढ़ में दौड़ेगी मेट्रो, वित्त मंत्री ने बजट में 9450 करोड़ का ऐलान किया इन दो शहरों में भी लागू होगी पुलिस कमिश्नर प्रणाली, गृहमंत्री का बड़ा एलान 10 प्रतिशत महंगी होगी बिजली! आम जनता को बड़ा झटका देने की तैयारी CG Budget Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र आज से, पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण, सरकार को घेरन... सरकार का बड़ा फैसला,शराब प्रेमियों को झटका! Chhattisgarh में होली पर बंद रहेंगी शराब दुकानें सुप्रीम कोर्ट बोला-फ्री खाना मिलेगा तो लोग काम क्यों करेंगे,सरकारें रोजगार दें , देशसेवा का संकल्प और सफलता की उड़ान: मुंगेली की सुप्रिया सिंह बनी लेफ्टिनेंट मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के मोवा स्थित सतनाम भवन परिसर से “विशाल सतनाम स... देशभर में चलेंगी 1400 से अधिक होली-स्पेशल ट्रेन:इनमें SECR से गुजरेंगी 15 ट्रेनें, तिरुपति-रक्सौल के...
टेक्नोलॉजी

आ रहा है रियल मी का सबसे किफायती फोन, Realme GT Neo 5 SE के बारे में पूरी जानकारी देखें यहां

चीन में हाल ही में रियलमी जीटी नियो 5 की पेशकश हुई थी और अब रियलमी जीटी नियो 5 SE भी सुर्खियां बटोर रहा है। मोबाइल मार्केट में जल्द ही यह दस्तक भी दे सकता है। अब तक यह कई सर्टिफिकेशन वेबसाईट पर स्पॉट किया जा चुका है। हाल ही में स्मार्टफोन को TENNA और 3C सर्टिफिकेशन वेबसाईट पर देखा गया था। और अब इसकी लिस्टिंग Geekbench पर हुई है। इससे पहले डिवाइस के की-स्पेसिफिकेशन भी लीक हो चुके हैं।

मिलेगा खास प्रोसेसर

TENNA की तरह गीकबेंच पर भी इसका मॉडल नंबर “RMX3700” है। यह एंड्रॉयड 13 ओएस पर आधारित होगा। टिपस्टर मुकुल शर्मा के मुताबिक Realme GT Neo 5 SE में खास प्रोसेसर मिलेगा, जिसका नाम स्नैपड्रैगन 8+ Gen 1 Youth Edition हो सकता है। हालांकि इस बात की घोषणा अब तक नहीं हुई है। इसके साथ 8जीबी रैम भी मिल सकता है।

ऐसा होगा फोन!

पिछली रिपोर्ट के मुताबिक यह स्मार्टफोन जीटी नियो 5 सीरीज का सबसे किफायती मॉडल होगा। जिसमें C-शेप की RGB लाइटिंग मिल सकती है। अफवाएं हैं कि यह नया हैंडसेट 6.74 इंच OLED स्क्रीन, 2722×1240 पिक्सल रिजोल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ लॉन्च होगा। इसके अलावा डिवाइस में 5,000mAh की बैटरी 100W चार्जिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च हो सकती है।

कैमरा

 कैमरा की बात करें तो जीटी नियो 5 एसई में यूजर्स को ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है। जिसमें 64 मेगापिक्सल प्राइमरी लेंस, 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड लेंस और 2 मेगापिक्सल मैक्रो कैमरा मिलेगा। फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फ़ी कैमरा मिल सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button