ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट में तय सुनवाई टल गई है, भोपाल में रहवासी इलाकों व्यावसायिक उपयोग और अवैध निर्माण खड़े हनुमान मंदिर को लेकर बढ़ा विरोध, उमा भारती ने CM से कहा- निकालें बीच का रास्ता मोदी से मुलाकात पर दुनिया की नजर,दिल्ली पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 36वें दिन कमाई 200 करोड़ के पार PM मोदी के जन्मदिन पर MP सरकार का बड़ा तोहफा, 17 सितंबर से 50 लाख लोगों की होगी फ्री रजिस्ट्री रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026, सीएम विष्‍णु देव साय मुख्‍य अतिथि हाईकोर्ट सख्त, 7 दिन में दिखाने होंगे अनुमति के दस्तावेज, भोपाल में रिहायशी इलाकों में चल रहे मॉल-हो... दिल्ली में नितिन नवीन से नरोत्तम मिश्रा की मुलाकात, एमपी में सियासी हलचल तेज भोपाल मास्टर प्लान को CM Mohan Yadav की सैद्धांतिक मंजूरी,जन्माष्टमी पर जारी हो सकता है ड्राफ्ट नगर निगम ने शुरू की सीलिंग,भोपाल में रहवासी इलाकों में चल रहे कमर्शियल अड्डों पर बड़ी कार्रवाई
राजस्थान

सोशल मीडिया पर सोनिया गांधी की वीडियो पोस्ट करने पर आरोपी गिरफ्तार

जयपुर । राजस्थान के प्रतापगढ़ में कांग्रेस नेता सोनिया गांधी का मॉर्फ्ड वीडियो पोस्ट करने के आरोप में एक शख्स को गिरफ्तार किया है।अधिकारियों के अनुसार,आरोपी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सोनिया गांधी की एक वीडियो को मॉर्फ्ड और एडिट करके सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया था।प्रतापगढ़ के एसपी अमित कुमार ने बताया कि आरोपी की पहचान बिपिन कुमार सिंह शांडिल्य के रूप में हुई है। आरोपी को 11 मार्च को अदालत में पेश किया गया और 14 मार्च तक रिमांड पर भेज दिया गया है।

पुलिस ने लता शर्मा की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।अधिकारी ने आगे कहा कि जब कांग्रेस नेता का वीडियो वायरल हुआ तो ट्विटर के अधिकारियों ने आरोपी को तुरंत ट्वीट हटाने की चेतावनी दी थी। लेकिन उसके बाद भी आरोपी ने चेतावनी को नजरअंदाज करते हुए पोस्ट को डिलीट नहीं किया। बाद में अधिकारियों द्वारा ट्वीट को ब्लॉक कराया गया।

 

Related Articles

Back to top button