ब्रेकिंग
नीलकंठ मिश्रा बने वर्ल्ड बैंक में भारत के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर संतान प्राप्ति की इच्छा है? पुरुषोत्तम मास में श्रीकृष्ण को चढ़ाएं ये खास फल, निःसंतान दंपति को मिले... सुशासन तिहार: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सुनीं 17 गांवों की समस्याएं विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान 2026-27 क... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 5 जून को पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी 22 बच्चों को करेंगे सम्म... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कैंसर पीड़ित महिला के उपचार हेतु स्वीकृत की 21.69 लाख रुपये की सह... बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l
देश

सीएम KCR के पेट में निकला अल्सर दर्द की शिकायत पर अस्पताल में हुए थे भर्ती

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चन्द्रशेखर राव के पेट में अल्सर हो गया है। हैदराबाद के एआईजी अस्पताल ने ये जानकारी दी। दरअसल रविवार की सुबह पेट में दर्द होने पर मुख्यमंत्री के. चन्द्रशेखर राव एक निजी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल पहुंचे थे। यहां जांच के दौरान उनके पेट में अल्सर का पता चला। अस्पताल की ओर से जारी बयान के अनुसार, अल्सर का इलाज शुरू हो गया है और उन्हें अन्य कोई समस्या नहीं है।

पेट में हुआ था दर्द

मिली जानकारी के मुताबिक 69 वर्षीय केसीआर को रविवार सुबह एआईजी अस्पताल लाया गया। यहां उनका सीटी स्कैन और एंडोस्कोपी किया गया। जांच में उनके पेट में छोटा अल्सर मिला। अस्पताल के मुताबिक उन्हें इसके लिए दवाएं दी जा रही हैं। बयान में कहा गया है कि उनके शरीर में अन्य चीजें सामान्य हैं और चिंता की कोई बात नहीं है।

बीजेपी का विरोध

आपको बता दें कि केसीआर, भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के अध्यक्ष व तेलंगाना के मुख्यमंत्री हैं। भाजपा से उनका छत्तीस का आंकड़ा है। शनिवार को उन्होंने कहा था कि देश में भाजपा को सत्ता से बाहर करने तक पार्टी का संघर्ष जारी रहेगा। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि भाजपा तेलंगाना के विकास को पचा नहीं पा रही है। हाल ही में सीएम की बेटी और तेलंगाना से विधायक के कविता ने प्रगति भवन में सीएम केसीआर से मुलाकात की। बता दें शनिवार को शराब घोटाले के मामले में ED ने कविता से पूछताछ की है।

Related Articles

Back to top button