ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट में तय सुनवाई टल गई है, भोपाल में रहवासी इलाकों व्यावसायिक उपयोग और अवैध निर्माण खड़े हनुमान मंदिर को लेकर बढ़ा विरोध, उमा भारती ने CM से कहा- निकालें बीच का रास्ता मोदी से मुलाकात पर दुनिया की नजर,दिल्ली पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 36वें दिन कमाई 200 करोड़ के पार PM मोदी के जन्मदिन पर MP सरकार का बड़ा तोहफा, 17 सितंबर से 50 लाख लोगों की होगी फ्री रजिस्ट्री रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026, सीएम विष्‍णु देव साय मुख्‍य अतिथि हाईकोर्ट सख्त, 7 दिन में दिखाने होंगे अनुमति के दस्तावेज, भोपाल में रिहायशी इलाकों में चल रहे मॉल-हो... दिल्ली में नितिन नवीन से नरोत्तम मिश्रा की मुलाकात, एमपी में सियासी हलचल तेज भोपाल मास्टर प्लान को CM Mohan Yadav की सैद्धांतिक मंजूरी,जन्माष्टमी पर जारी हो सकता है ड्राफ्ट नगर निगम ने शुरू की सीलिंग,भोपाल में रहवासी इलाकों में चल रहे कमर्शियल अड्डों पर बड़ी कार्रवाई
मनोरंजन

अभिनेत्री रवीना टंडन की बेटी राशा ने भोपाल में मनाया 18वां जन्मदिन एक्टिंग डेब्यू के लिए पहुंची झीलो की नगरी

भोपाल। बालीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन ने अपने बेटी राशा का 18वां जन्मदिन भोपाल में मनाया। इसके लिए वे एक दिन पहले बुधवार को मुंबई से भोपाल आ गई थीं। रात 12 बजते ही उन्होंने होटल जहांनुमा रिट्रीट में केक काटकर बेटी का जन्मदिन मनाया।

गुरुवार को वह भोजपुर मंदिर पहुंची जहां पूजा-अर्चना की। राजधानी प्रवास के दौरान रवीना ने बेटी के जन्मदिन से जुड़ी कुछ तस्वीरें भी पोस्ट की। उनमें से एक में वह अपनी बेटी को चूम रही हैं और लिखा है “हैप्पी बर्थडे 18 वां बर्थडे बेबी! @rashathadani’। उन्होंने जन्मदिन मनाते हुए राशा और बेटे रणबीर थडानी की एक और तस्वीर भी पोस्ट की और उसे ‘बेबीज’ शीर्षक दिया।

सूत्रों के अनुसार जन्मदिन की पार्टी में वन मंत्री विजय शाह और उनके परिवार समेत करीब 200 लोगों को आमंत्रित किया गया था। रवीना बुधवार को अपनी बेटी राशा और बेटे रणबीर के साथ भोपाल पहुंचीं।

अजय देवगन के भांजे संग एक्‍टिंग डेब्‍यू

सूत्रों ने बताया कि राशा फिल्म अभिनेता अजय देवगन के भांजे के साथ सीहोर में अपनी पहली फिल्म की शूटिंग करने जा रही हैं। शूटिंग एक महीने तक चलेगी। टंडन का इस साल भोपाल में यह पहला दौरा है। पिछले वर्ष नवंबर में वे यहां शूटिंग के लिए आई थीं।

उन्होंने भोपाल में अपने खुशी के पलों का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। वन विभाग ने पिछले साल दिसंबर में बालीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन को वाइल्डलाइफ का ब्रांड एंबेसडर बनाया है।

Related Articles

Back to top button