ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट में तय सुनवाई टल गई है, भोपाल में रहवासी इलाकों व्यावसायिक उपयोग और अवैध निर्माण खड़े हनुमान मंदिर को लेकर बढ़ा विरोध, उमा भारती ने CM से कहा- निकालें बीच का रास्ता मोदी से मुलाकात पर दुनिया की नजर,दिल्ली पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 36वें दिन कमाई 200 करोड़ के पार PM मोदी के जन्मदिन पर MP सरकार का बड़ा तोहफा, 17 सितंबर से 50 लाख लोगों की होगी फ्री रजिस्ट्री रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026, सीएम विष्‍णु देव साय मुख्‍य अतिथि हाईकोर्ट सख्त, 7 दिन में दिखाने होंगे अनुमति के दस्तावेज, भोपाल में रिहायशी इलाकों में चल रहे मॉल-हो... दिल्ली में नितिन नवीन से नरोत्तम मिश्रा की मुलाकात, एमपी में सियासी हलचल तेज भोपाल मास्टर प्लान को CM Mohan Yadav की सैद्धांतिक मंजूरी,जन्माष्टमी पर जारी हो सकता है ड्राफ्ट नगर निगम ने शुरू की सीलिंग,भोपाल में रहवासी इलाकों में चल रहे कमर्शियल अड्डों पर बड़ी कार्रवाई
देश

Ladli Bahna Yojna: पेटलावद में नेटर्वक नहीं मिलने से कर्मचारी पहुंचे पहाड़ी पर ई-केवायसी के लिए मशक्कत

पेटलावद। सरकार द्वारा प्रदेशभर में लाड़ली बहना योजना शुरू की गई है। इसके लिए पेटलावद विकासखंड में भी महिलाओं द्वारा ई-केवायसी कराई जा रही है। इसके लिए शहर में बैंक और आधार सेंटरों पर दिनभर कतारें लग रहीं हैं। दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में तो इंटरनेट कनेक्शन और मोबाइल नेटवर्क की समस्या से जूझना पड़ रहा है। ऐसे ही हालात बने पेटलावद मुख्यालय से 20 किमी दूर मोहकमपुरा पंचायत में। यहां मोबाइल नेटवर्क नहीं मिलने के कारण कर्मचारियों को पहाड़ी पर चढ़कर ई-केवायसी करना पड़ रही है।

यहां 400 से अधिक महिलाओं की ई-केवायसी की जाना है। इसके लिए पंचायत के मोबलाइजर रघुनाथ भूरिया और सहायक कांतु सोमजी डटे हुए हैं, लेकिन नेटवर्क नहीं मिलने के कारण इस काम में उन्हें खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। रोजाना सुबह वे पहाड़ी पर पहुंच जाते हैं और शाम तक यहीं बैठकर लैपटॉप के माध्यम से ई-केवायसी कर रहे हैं।

कई महिलाओं के आधार में मोबाइल नंबर नहीं

सबसे बड़ी बात यह कि इसके लिए महिलाओं को भी पहाड़ी पर चढ़ना पड़ रहा है। रघुनाथ भूरिया और सहायक ने बताया ई-केवायसी के तहत आधार कार्ड को समग्र से जोड़ा जा रहा है। इससे समग्र आईडी में नाम और जन्मतिथि का सुधार हो सकेगा। लेकिन यहां केवायसी करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई महिलाओं के आधार में मोबाइल नंबर नहीं जुड़े होने से भी केवायसी में समस्या आ रही है तो कुछ के नाम ही परिवार आईडी में गलत जुड़े हुए हैं।

अभी तक 10 प्रतिशत महिलाओं की ही केवायसी

शहरी क्षेत्र में भी कई प्रकार की समस्या सामने आ रही है। अधिकतर महिलाओं के आधार कार्ड में मोबाइल नंबर ही जुड़े हुए नहीं हैं। पेटलावद विकासखंड में लगभग 20 हजार महिलाओं को इस योजना का लाभ मिलने की संभावना हैं। इसमे से ज्यादातर महिलाओं को केवायसी करवाना है। अभी तक 10 प्रतिशत महिलाओं के ही केवायसी हो पाए हैं।

Related Articles

Back to top button