ब्रेकिंग
नीलकंठ मिश्रा बने वर्ल्ड बैंक में भारत के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर संतान प्राप्ति की इच्छा है? पुरुषोत्तम मास में श्रीकृष्ण को चढ़ाएं ये खास फल, निःसंतान दंपति को मिले... सुशासन तिहार: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सुनीं 17 गांवों की समस्याएं विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान 2026-27 क... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 5 जून को पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी 22 बच्चों को करेंगे सम्म... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कैंसर पीड़ित महिला के उपचार हेतु स्वीकृत की 21.69 लाख रुपये की सह... बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l
देश

सरकारी स्कूल के हेड मास्टर ने आठवीं के छात्र को डंडे से बुरी तरह पीटा आंख के ऊपर लगे 4 टांके

जोधपुर। बाड़मेर के सिणधरी थाना क्षेत्र में स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय लाखाणी गोदारों की ढाणी के आठवीं कक्षा के 1 बच्चे की हेड मास्टर द्वारा डंडे से पिटाई का मामला सामने आया है। डंडे की चोट के कारण 13 साल के बच्चे के आंख के ऊपर 4 टांके लगाने पड़े। बच्चे के पिता ने सिणधरी थाने में टीचर के खिलाफ मामला भी दर्ज करवाया है। इधर प्रधानाध्यापक ने घटना के समय स्कूल में होने से ही इनकार किया है और इसे राजनीति से प्रेरित षड्यंत्र बताया है। बच्चे के अनुसार वह बिना अध्यापक से पूछे टॉयलेट गया था, जिसके कारण हेडमास्टर ने उसकी पिटाई कर दी।

जानिये पूरा मामला

सिणधरी थाने में बालक के पिता हुकमाराम की दी गई रिपोर्ट के अनुसार उनका बेटा रावत राम राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय लाखोणी गोदारों की ढाणी की 8 वीं क्लास का स्टूडेंट है । 11 मार्च को स्कूल में कक्षा में अध्यापक नहीं होने पर वह बिना परमिशन से ही क्लास रूम के बाहर आ गया और टॉयलेट करने जा रहा था, जहां प्रधानाध्यापक सुरेश कुमार प्रजापत ने उसे देखकर डंडे से पिटाई की। डंडा सीधा उसकी आंख के ऊपर जा लगा। डंडा लगते ही खून बहने के के कारण 13 साल का बेटा रावत राम बेहोश हो गया और उसका पूरा चेहरा खून से लथपथ हो गया। अस्पताल ले जाने पर उसके आंख के ऊपर चार टांके लगाये गये।

प्रधानाध्यापक पर आरोप

पिता का आरोप है कि प्रधानाध्यापक ने सूरज कुमार ने पहले भी बेटे के साथ मारपीट की थी । लेकिन , उस समय गांव के प्रमुख लोगों के कहने पर कोई कार्रवाई नहीं की । जबकि इस पूरे मामले में प्रधानाध्यापक का कहना है कि घटना के दौरान मैं स्कूल में था ही नहीं। दो बच्चे दौड़ रहे थे, तभी ये चोट लगी । बच्चे को वह खुद अस्पताल लेकर पहुंचे और इलाज करवाया । मामला पुलिस में पहुंचने के बाद अब इसकी तफ्तीश की जा रही है।

Related Articles

Back to top button