ब्रेकिंग
सरकारी दफ्तरों में 10 से 6 उपस्थिति अनिवार्य,CM के आदेश पर वल्लभ-सतपुड़ा और विंध्याचल भवन में छापामा... छत्तीसगढ़ में दौड़ेगी मेट्रो, वित्त मंत्री ने बजट में 9450 करोड़ का ऐलान किया इन दो शहरों में भी लागू होगी पुलिस कमिश्नर प्रणाली, गृहमंत्री का बड़ा एलान 10 प्रतिशत महंगी होगी बिजली! आम जनता को बड़ा झटका देने की तैयारी CG Budget Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र आज से, पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण, सरकार को घेरन... सरकार का बड़ा फैसला,शराब प्रेमियों को झटका! Chhattisgarh में होली पर बंद रहेंगी शराब दुकानें सुप्रीम कोर्ट बोला-फ्री खाना मिलेगा तो लोग काम क्यों करेंगे,सरकारें रोजगार दें , देशसेवा का संकल्प और सफलता की उड़ान: मुंगेली की सुप्रिया सिंह बनी लेफ्टिनेंट मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के मोवा स्थित सतनाम भवन परिसर से “विशाल सतनाम स... देशभर में चलेंगी 1400 से अधिक होली-स्पेशल ट्रेन:इनमें SECR से गुजरेंगी 15 ट्रेनें, तिरुपति-रक्सौल के...
देश

एक अप्रैल से गीला और सूखा कचरा एकसाथ नहीं लेगा निगम आयुक्त ने दिए निर्देश

रायपुर। नगर निगम परिक्षेत्र अंतर्गत आवासीय एवं व्यावसायिक क्षेत्रों से एक अप्रैल से गीला-सूखा कचरा एकसाथ नहीं लिया जाएगा। इसकी जानकारी सभी 10 जोनों के 70 वार्डों में मुनादी करके दी जाएगी। निगम आयुक्त मयंक चतुर्वेदी ने अधिकारियों को गीला-सूखा कचरा अलग-अलग लेने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

गीला एवं सूखा कचरा पृथक-पृथक नहीं देने की स्थिति में संबंधित आवासीय, व्यावसायिक क्षेत्रों में नियमानुसार कडी कार्रवाई के भी निर्देश दिए हैं। निगम आयुक्त ने शुक्रवार को अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने बैठक में कहा कि अभी भी विभिन्ना स्थानों से गीला व सूखा कचरा मिक्स लिया जा रहा है।

अब यह अनिवार्य रूप से स्वच्छता सर्वेक्षण-2023 के मानकों के अनुरूप पूरी तरह बंद होना चाहिए। निगम मुख्यालय महात्मा गांधी सदन के तृतीय तल सभाकक्ष में हुई बैठक में अपर आयुक्त अभिषेक अग्रवाल, सुनील चंद्रवंशी, अरविंद शर्मा, शैलेंद्र पाटले, उपायुक्त स्वास्थ्य एके हालदार, सभी जोन स्वास्थ्य अधिकारी आदि मौजूद थे।

बैठक में यह भी

1- निगम क्षेत्र में खाली भूखंडों में कचरा डालकर गंदगी फैलाई जा रही है। खाली भूखंडों के स्वामियों को बाउंड्रीवाल बनवाने नोटिस देने के निर्देश।

2- सभी जोन स्वास्थ्य अधिकारियों से वार्डों में निरीक्षण सर्वे कर नालियों के भीतर जाने वाली पाइप लाइनों की एक सप्ताह के भीतर मांगी जानकारी।

3- मानसून के दौरान की तैयारी अभी से करने तथा वार्डों में नालों एवं नालियों की निकास व्यवस्था सुगम बनाए रखने के निर्देश।

Related Articles

Back to top button