ब्रेकिंग
बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l प्रधानमंत्री मोदी जी के सेवा, सुरक्षा और सुशासन के स्वर्णिम 12 साल सुप्रीम कोर्ट सख्त: फैसले लटकाए तो जवाब देना होगा अब फ्री में नहीं चला सकेंगे Facebook, Instagram और व्हाट्सऐप, Meta ने लॉन्च किया रिचार्ज प्लान सुशासन तिहार से सुखराम के चेहरे पर लौटी मुस्कान 5 घरेलु मसाले जो इम्युनिटी बढ़ने में रामबाण से कम नहीं – जानें इस्तेमाल करने का तरीका मधुमेह को नियंत्रित करने के लिए ग्लाइसेमिक इंडेक्स और ग्लाइसेमिक लोड क्यों महत्वपूर्ण है।
देश

मुंबई में पंडित धीरेंद्र शास्त्री के दरबार पर विरोध

बागेश्वर बाबा धीरेंद्र शास्त्री का दो दिवसीय दरबार महाराष्ट्र में लगने जा रहा है। इससे पहले बागेश्वर बाबा के एक बयान को लेकर महाराष्ट्र कांग्रेस उनका विरोध कर रही है। महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने बाबा के दरबार का विरोध जताते हुए सीएम एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस को पत्र लिखा है। अपने ट्वीट में उन्‍होंने कहा है कि संत तुकाराम महाराज का अपमान करने वाला बयान देकर धीरेंद्र शास्त्री ने लाखों भक्तों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। उनके कार्यक्रम को राज्य सरकार द्वारा अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। बागेश्‍वर धाम की तरफ से जारी संदेश में यह भी बताया है कि अब धाम पर टोकन व्यवस्था को निरस्त किया जा रहा है। गुरुदेव जब भी धाम पर होंगे तीन घंटे का सामूहिक दरबार लगेगा और भभूति और सामूहिक अर्ज़ी लगेगी। दूसरी तरफ, मीरा रोड मुंबई में लगने जा रहे इस दरबार को लेकर पंडित धीरेंद्र कृष्‍ण शास्‍त्री ने स्‍वयं ट्विटर पर वीडियो संदेश पोस्‍ट किया है।

कौन हैं धीरेंद्र शास्‍त्री

धीरेंद्र कृष्ण शास्‍त्री भारतीय कथावाचक हैं जो कि बागेश्वर धाम महाराज के नाम से लोकप्रिय हैं। शास्त्री भारत के मध्य प्रदेश राज्य के छतरपुर जिले के ग्राम गढ़ा के प्रसिद्ध धार्मिक तीर्थ स्थल बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर हैं।

Related Articles

Back to top button