दिल्ली एनसीआर पंजाब उत्तराखंड में भूकंप के झटके लोग घरों से निकले

मंगलवार की रात सवा दस बजे बाद दिल्ली एनसीआर में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। इसके अलावा उत्तराखंड, पंजाब व जम्मू सहित उत्तर प्रदेश के भी कुछ हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए जाने की खबर मिली। ये झटके काफी देर तक रहे। पूरे उत्तर भारत में इसे अनुभव किया गया। उत्तर भारत के कई हिस्सों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए जाने के बाद गाजियाबाद के वसुंधरा में लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। भारत में दिल्ली-एनसीआर के अलावा हरियाणा, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, मध्यप्रदेश, उत्तराखंड में भी भूकंप के तेज झटके लगे। भूकंप के अन्य झटकों की आशंका के चलते काफी लोग देर रात तक घरों के बाहर खुले में ही डटे रहे।
यह था भूकंप का केंद्र
भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान में हिदू कुश क्षेत्र रहा। जर्मन रिसर्च सेंटर फार जियोसाइंसेज के अनुसार भूकंप 184 किमी (114 मील) की गहराई पर आया। यहां रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 6.8 दर्ज की गई। रिपोर्टों के अनुसार, तुर्कमेनिस्तान, भारत, कजाकिस्तान, पाकिस्तान, ताजिकिस्तान, उज्बेकिस्तान, चीन, अफगानिस्तान और किर्गिस्तान सहित रिक्टर पैमाने पर 7.7 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के कलाफगन से 90 किमी दूर माना जा रहा है।
लोगों ने सुनाई आपबीती
पंजाब में एक स्थानीय महिला ने बताया “मैं सोफे पर बैठी थी और अपने बेटे से बात कर रही थी जब वह हिलने लगा। मैंने शोर मचाया। सभी लोग बाहर निकले, बहुत तेज झटके महसूस किए गए। एक अन्य महिला ने कहा, “मैं अपना बिस्तर लगा रही थी जब मेरे पति ने शोर मचाया और मुझे बाहर निकलने के लिए कहा। सभी लोग बाहर जमा हो गए।”
#WATCH | Uttar Pradesh: People rush out of their houses in Vasundhara, Ghaziabad as strong earthquake tremors felt in several parts of north India. pic.twitter.com/wg4MWB0QdX
— ANI (@ANI) March 21, 2023
हिलने लगीं इमारतें, लोग घबराए
दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में मंगलवार रात काफी देर तक भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रात करीब 10:20 पर आए भूकंप की वजह से इमारतें हिलने लगीं और डर के मारे लोग घरों और कार्यालयों से बाहर निकल आए। भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान में हिंदू कुश क्षेत्र रहा। जर्मन रिसर्च सेंटर फार जियोसाइंसेज के अनुसार भूकंप 184 किमी (114 मील) की गहराई पर आया। यहां रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 6.8 दर्ज की गई
इन देशों में भी भूकंप के झटके
भूकंप के झटके भारत के अलावा तुर्कमेनिस्तान, कजाकिस्तान, पाकिस्तान, ताजिकिस्तान, उजबेकिस्तान, चीन, अफगानिस्तान और किर्गिस्तान में भी महसूस किए गए।
Earthquake tremors felt in Delhi. Details awaited. pic.twitter.com/Hs0A6BUEiU
— ANI (@ANI) March 21, 2023
Earthquake tremors felt in Delhi, adjoining areas
Read @ANI Story | https://t.co/GscbXxd4tA#earthquake #Delhi pic.twitter.com/IfK44kn17n
— ANI Digital (@ani_digital) March 21, 2023
An earthquake with a magnitude of 6.6 on the Richter Scale hit 133km SSE of Fayzabad, Afghanistan today at 10:17 pm IST: National Centre for Seismology
— ANI (@ANI) March 21, 2023
#WATCH | Uttar Pradesh: People rush out of their houses to open spaces as several parts of north India experience strong tremors of earthquake.
Visuals from Golf City, Noida. pic.twitter.com/Y5GmK1Ck2S
— ANI (@ANI) March 21, 2023
#WATCH | Punjab: People rush out of their houses to open space as several parts of north India experiences strong tremors of earthquake.
Visuals from Bathinda. pic.twitter.com/js44tjqnGc
— ANI (@ANI)
#WATCH | Punjab: People gather in open spaces in Ludhiana as strong tremors of earthquake felt in parts of north India. pic.twitter.com/hJRjMpQOeU
— ANI (@ANI) March 21, 2023
?ref_data-src=twdata-src%5Etfw”>March 21, 2023
“I was sitting on the sofa and talking to my son when it started shaking. I raised an alarm. Everyone rushed out, very strong tremors were felt,” says a local woman
“I was setting my bed when my husband raised an alarm & told me to rush out. Everyone gathered outside,” says… https://t.co/c715BBkV08 pic.twitter.com/7dMBTW3Onh
— ANI (@ANI) March 21, 2023

