ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट में तय सुनवाई टल गई है, भोपाल में रहवासी इलाकों व्यावसायिक उपयोग और अवैध निर्माण खड़े हनुमान मंदिर को लेकर बढ़ा विरोध, उमा भारती ने CM से कहा- निकालें बीच का रास्ता मोदी से मुलाकात पर दुनिया की नजर,दिल्ली पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 36वें दिन कमाई 200 करोड़ के पार PM मोदी के जन्मदिन पर MP सरकार का बड़ा तोहफा, 17 सितंबर से 50 लाख लोगों की होगी फ्री रजिस्ट्री रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026, सीएम विष्‍णु देव साय मुख्‍य अतिथि हाईकोर्ट सख्त, 7 दिन में दिखाने होंगे अनुमति के दस्तावेज, भोपाल में रिहायशी इलाकों में चल रहे मॉल-हो... दिल्ली में नितिन नवीन से नरोत्तम मिश्रा की मुलाकात, एमपी में सियासी हलचल तेज भोपाल मास्टर प्लान को CM Mohan Yadav की सैद्धांतिक मंजूरी,जन्माष्टमी पर जारी हो सकता है ड्राफ्ट नगर निगम ने शुरू की सीलिंग,भोपाल में रहवासी इलाकों में चल रहे कमर्शियल अड्डों पर बड़ी कार्रवाई
धार्मिक

जीवन में है पैसों का संकट तो अपनाएं वास्तु शास्त्र में बताए गए ये उपाय जल्द मिलेगा लाभ

प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में धन का विशेष महत्व होता है। सामान्य से लेकर वैभवशाली जीवन जीने तक और अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए धन की आवश्यकता होती है। धन के अभाव में आर्थिक तंगी, दरिद्रता व अन्य कई परेशानियां आपके जीवन को घेर लेती हैं। वास्तुशास्त्र में बताया गया है कि घर में वास्तु दोष होने पर परिवार की तरक्की में रुकावटें आती हैं और धन भी नहीं टिकता। आप वास्तु से जुड़ी हुई छोटी-छोटी बातें ध्यान में रखकर जीवन में सुख-समृद्धि और तरक्की प्राप्त कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं वास्तु के आसान से उपाय जिसको करने से आपका घर धन-धान्य से भरा रहेगा।

अपनाएं धन प्राप्ति के वास्तु उपाय

1.वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की पूर्व या उत्तर दिशा में तुलसी का पौधा अवश्य लगाना चाहिए। यह वास्तु दोष को दूर करने के साथ ही धन संबंधी रुकावट दूर करता है।

2.वास्तु नियम के अनुसार यदि आप नौकरी या व्यापार में आर्थिक उन्नति चाहते हैं, तो अपने घर में उत्तर-पूर्व यानी ईशान कोण को साफ रखना चाहिए।

3.वास्तु शास्त्र के अनुसार नल और टंकियों से अनावश्यक बहता पानी अशुभ माना जाता है। जिन घरों में व्यर्थ पानी बहता है। वहां बरकत नहीं होती है। इसके अलावा बेवजह धन खर्च होता है। ध्यान रखें कि व्यर्थ में पानी की बर्बादी न हो।

4.अपने घर के दरवाजे और खिड़कियों को हमेशा साफ रखें क्योंकि घर में आने वाला धन का इससे सीधा संबंध होता है।

5.घर में पूजा स्थान का बहुत ध्यान रखना चाहिए यदि आपके घर में दक्षिण दीवार पर मंदिर बना हुआ है तो ऐसे में आपको धन से संबंधित भयंकर परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। घर में पूजा स्थान हमेशा ईशान कोण यानी उत्तर पूर्व में ही बनाएं।

डिसक्लेमर

इस लेख में दी गई जानकारी/ सामग्री/ गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ धार्मिक मान्यताओं/ धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें।

Related Articles

Back to top button