ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट में तय सुनवाई टल गई है, भोपाल में रहवासी इलाकों व्यावसायिक उपयोग और अवैध निर्माण खड़े हनुमान मंदिर को लेकर बढ़ा विरोध, उमा भारती ने CM से कहा- निकालें बीच का रास्ता मोदी से मुलाकात पर दुनिया की नजर,दिल्ली पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 36वें दिन कमाई 200 करोड़ के पार PM मोदी के जन्मदिन पर MP सरकार का बड़ा तोहफा, 17 सितंबर से 50 लाख लोगों की होगी फ्री रजिस्ट्री रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026, सीएम विष्‍णु देव साय मुख्‍य अतिथि हाईकोर्ट सख्त, 7 दिन में दिखाने होंगे अनुमति के दस्तावेज, भोपाल में रिहायशी इलाकों में चल रहे मॉल-हो... दिल्ली में नितिन नवीन से नरोत्तम मिश्रा की मुलाकात, एमपी में सियासी हलचल तेज भोपाल मास्टर प्लान को CM Mohan Yadav की सैद्धांतिक मंजूरी,जन्माष्टमी पर जारी हो सकता है ड्राफ्ट नगर निगम ने शुरू की सीलिंग,भोपाल में रहवासी इलाकों में चल रहे कमर्शियल अड्डों पर बड़ी कार्रवाई
मनोरंजन

शानदार बंगला, लग्जरी गाड़ियां, करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं रानी मुखर्जी, जानिए नेटवर्थ

बॉलीवुड की बेहतरीन एक्ट्रेस रानी मुखर्जी इन दिनों अपनी फिल्म मिसेज चटर्जी वर्सेस नार्वे को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। उनकी फिल्म हाल ही में रिलीज हुई है। रानी की इस फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस फिल्म को लगभग 2 सालों की शूटिंग के बाद पर्दे पर पेश किया गया है। फिल्म में रानी मुखर्जी की एक्टिंग की भी खूब तारीफ की जा रही है। इसी बीच कल यानी 21 मार्च को रानी अपना 45वां जन्मदिन मनाएंगी। रानी ने अपने इतने साल के फिल्मी करियर में की हिट फिल्में की हैं। हिंदी सिनेमा में अपनी अदाकारी की छाप छोड़ने वाली रानी आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं।

रानी मुखर्जी की नेटवर्थ

रानी मुखर्जी को अभी तक लोग टीना और बबली के नाम से बुलाते हैं। रानी मुखर्जी ने फैंस के दिलों में तो जगह बनाई ही लेकिन उन्होंने इंडस्ट्री में भी अपनी अलग ही पहचान बनाई है। रानी आज भी अपने बेबाक और शानदार किरदारों से लोगों को दिल जीत रही हैं। फिल्मों में काम करते हुए रानी ने खूब दौलत कमाई है।

आज रानी करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं। रानी मुखर्जी के आलीशान बंगले की कीमत 7 करोड़ है। वहीं रानी को लग्जरी गाड़ियों का भी काफी शौक है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो रानी मुखर्जी 90 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति की मालकिन हैं। दिन पर दिन उनकी नेटवर्थ बढ़ती जा रही है।

लग्जरी गाड़ियों का है शौक

रानी के पास कई लग्री गाड़ियां भी हैं, जिसमें ऑडी A8W12, मर्सिडीज बेंज ई क्लास और मर्सिडीज एस क्लास शामिल हैं। इन गाड़ियों की कीमत करोड़ों में हैं। रानी वैसे तो अपने पति आदित्य के साथ रहती हैं, लेकिन एक्ट्रेस ने अलग से भी प्रॉपर्टी ले रखी है। रानी ने मुंबई समेत कई जगहों पर प्रॉपर्टी ली हुई है।

रानी ने साल 2011 के बाद से फिल्मों में काम करना कम कर दिया। वे साल में सिर्फ 1 फिल्म करती हैं। उन्होंने साल 2014 में मर्दानी जैसी हिट फिल्म दी थी। जिसके बाद 4 साल के ब्रेक के बाद वे फिल्म हिचकी में नजर आई थींं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button