ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट में तय सुनवाई टल गई है, भोपाल में रहवासी इलाकों व्यावसायिक उपयोग और अवैध निर्माण खड़े हनुमान मंदिर को लेकर बढ़ा विरोध, उमा भारती ने CM से कहा- निकालें बीच का रास्ता मोदी से मुलाकात पर दुनिया की नजर,दिल्ली पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 36वें दिन कमाई 200 करोड़ के पार PM मोदी के जन्मदिन पर MP सरकार का बड़ा तोहफा, 17 सितंबर से 50 लाख लोगों की होगी फ्री रजिस्ट्री रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026, सीएम विष्‍णु देव साय मुख्‍य अतिथि हाईकोर्ट सख्त, 7 दिन में दिखाने होंगे अनुमति के दस्तावेज, भोपाल में रिहायशी इलाकों में चल रहे मॉल-हो... दिल्ली में नितिन नवीन से नरोत्तम मिश्रा की मुलाकात, एमपी में सियासी हलचल तेज भोपाल मास्टर प्लान को CM Mohan Yadav की सैद्धांतिक मंजूरी,जन्माष्टमी पर जारी हो सकता है ड्राफ्ट नगर निगम ने शुरू की सीलिंग,भोपाल में रहवासी इलाकों में चल रहे कमर्शियल अड्डों पर बड़ी कार्रवाई
मनोरंजन

भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे खुदकुशी करने से पहले कर रही थी ये काम, होटल के कमरे से सामने आया वीडियो

वाराणसीः भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने रविवार को खुदकुशी कर ली। आकांक्षा की लाश वाराणसी के एक होटल के कमरे में फंदे से लटकती मिली है। बताया जा रहा है कि आकांक्षा वाराणसी में एक फिल्म की शूटिंग कर रही थी और इसी के चलते वो यहां के होटल में रूकी हुई थी। वहीं, आकांक्षा की मौत के बाद उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

आकांक्षा दुबे ने कुछ घंटे पहले अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया था। यह पोस्ट भोजपुरी गाने पर एक रील थी. यह एक मिरर वीडियो था। संभवतः यह होटल के कमरे में बनाया गया था। इस वीडियो पर को शेयर करते हुए उन्होंने जस्ट ट्राय लिखा था। इस पोस्ट पर उनके फैंस कमेंट कर उनकी परफॉर्मेंस की तारीफ कर रहे थे। कुछ उन्हें मोटिवेट कर रहे थे

बता दें कि आकांक्षा काफी खुशमिजाज एक्ट्रेस थीं. आज ही उनका एक नया गाना लॉन्च हुआ। इस गाने में उन्होंने पवन सिंह के साथ काम किया। गाने के नाम ‘ये आरा कभी हारा नहीं’ है। गाने में उनका बिंदास अंदाज देखने को मिल रहा है। उनके बिंदास अंदाज को देखकर कहा नहीं जा सकता कि वह आत्महत्या कर सकती हैं।

आकांक्षा दुबे के दोस्तों और को-एक्टर्स को उनकी मौत पर विश्वास नहीं हो रहा है। आकांक्षा बहुत स्ट्रगल करके यहां तक पहुंची थीं और सफलता की तरफ बढ़ रही थीं। उनके आत्महत्या के कदम से हर कोई हैरान हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। अकांक्षा दुबे मूल रूप से उत्तर प्रदेश के भदोही जिला के परसीपुर गांव की रहने वाली थीं। आकांक्षा काफी सकारत्मक सोच वाली एक्ट्रेस थीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button