ब्रेकिंग
नीलकंठ मिश्रा बने वर्ल्ड बैंक में भारत के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर संतान प्राप्ति की इच्छा है? पुरुषोत्तम मास में श्रीकृष्ण को चढ़ाएं ये खास फल, निःसंतान दंपति को मिले... सुशासन तिहार: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सुनीं 17 गांवों की समस्याएं विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान 2026-27 क... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 5 जून को पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी 22 बच्चों को करेंगे सम्म... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कैंसर पीड़ित महिला के उपचार हेतु स्वीकृत की 21.69 लाख रुपये की सह... बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l
देश

साबरमती जेल से अतीक अहमद को लेकर रवाना हुई यूपी पुलिस सुरक्षा के कड़े प्रबंध

यूपी पुलिस की टीम, कुख्यात माफिया और नेता अतीक अहमद को साबरमती जेल से लेकर प्रयागराज के लिए निकल चुकी है। आपको बता दें कि उमेश पाल अपहरण मामले में प्रयागराज की एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट 28 मार्च को फैसला सुनाने वाली है। इसके लिए अतीक अहमद को कोर्ट में उपस्थित होने का आदेश दिया गया है। इसी आदेश के पालन के लिए यूपी एसटीएफ की टीम रविवार सुबह साबरमती जेल पहुंची। यहां से माफिया अतीक अहमद को सड़क के रास्ते प्रयागराज जेल लाया जा रहा है। पहले अतीक अहमद ने सड़के रास्ते से जाने से मना कर दिया था, लेकिन पुलिस ने उसे वज्र वाहन में बिठा दिया और लेकर निकल गई।

Gujarat | Mafia-turned-politician Atiq Ahmed (in white headgear) steps out of Sabarmati Jail as Prayagraj Police take him with them.

सुरक्षा के तमाम इंतजाम

अतीक अहमद को प्रयागराज जेल में रखने से पहले सुरक्षा के तमाम इंतजाम किये गये हैं। मिली जानकारी के मुताबिक अतीक अहमद के लिए नैनी जेल के एक बैरक को खाली करा लिया गया है। इस दौरान जेल में 3 से 16 सीसीटीवी कैमरों से उस पर निगरानी रखी जाएगी। डीजी (जेल), आनंद कुमार ने बताया कि अतीक अहमद को जेल में हाई-सिक्योरिटी बैरक में आइसोलेशन में रखा जाएगा। उनके सेल में सीसीटीवी कैमरा होगा। जेल कर्मचारियों को उनके रिकॉर्ड के आधार पर चुना और तैनात किया जाएगा, उनके पास बॉडी वियर कैमरे होंगे। साथ ही प्रयागराज जेल कार्यालय व जेल मुख्यालय चौबीसों घंटे निगरानी करेगा। सभी व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए डीआईजी जेल मुख्यालय को भी प्रयागराज जेल में भेजा जा रहा है।

प्रयागराज लाने का विरोध

उधर, अतीक अहमद ने अपनी कस्टडी यूपी पुलिस को देने पर आपत्ति जताई। उसके वकीलों ने सुप्रीम कोर्ट में इस लेकर अपील भी की है, लेकिन इसकी सुनवाई अप्रैल में होनी है। इस बीच पुलिस उन्हें प्रयागराज कोर्ट में पेश करने के लिए यूपी लेकर आ रही है। अतीक को लाने के लिए 45 पुलिसवालों की टीम साबरमती जेल पहुंची थी।टीम का नेतृत्व डीसीपी रैंक के अधिकारी कर रहे हैं। अतीक को जिस काफिले में यूपी लाया जा रहा है, उसमें 6 गाड़ियां हैं, जिनमें 2 वज्र वाहन भी शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button