ब्रेकिंग
सरकारी दफ्तरों में 10 से 6 उपस्थिति अनिवार्य,CM के आदेश पर वल्लभ-सतपुड़ा और विंध्याचल भवन में छापामा... छत्तीसगढ़ में दौड़ेगी मेट्रो, वित्त मंत्री ने बजट में 9450 करोड़ का ऐलान किया इन दो शहरों में भी लागू होगी पुलिस कमिश्नर प्रणाली, गृहमंत्री का बड़ा एलान 10 प्रतिशत महंगी होगी बिजली! आम जनता को बड़ा झटका देने की तैयारी CG Budget Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र आज से, पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण, सरकार को घेरन... सरकार का बड़ा फैसला,शराब प्रेमियों को झटका! Chhattisgarh में होली पर बंद रहेंगी शराब दुकानें सुप्रीम कोर्ट बोला-फ्री खाना मिलेगा तो लोग काम क्यों करेंगे,सरकारें रोजगार दें , देशसेवा का संकल्प और सफलता की उड़ान: मुंगेली की सुप्रिया सिंह बनी लेफ्टिनेंट मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के मोवा स्थित सतनाम भवन परिसर से “विशाल सतनाम स... देशभर में चलेंगी 1400 से अधिक होली-स्पेशल ट्रेन:इनमें SECR से गुजरेंगी 15 ट्रेनें, तिरुपति-रक्सौल के...
देश

उद्धव ठाकरे की राहुल गांधी को चेतावनी सावरकर हमारे भगवान अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे

भाजपा और मोदी सरकार पर हमला करते समय कांग्रेस नेता राहुल गांधी जब-तब सावरकर का जिक्र करते हैं। ताजा खबर यह है कि यदि राहुल आगे भी ऐसा करते रहे तो यह विपक्षी एकता के लिए खतरा बन सकता है।

उद्धव ठाकरे ने राहुल गांधी को चेतावनी दी है कि यदि वे इसी तरह वीर सावरकर का अपमान करते रहे, तो इसका असर विपक्षी एकता पड़ेगा। रविवार को महाराष्ट्र के मालेगांव में आयोजित रैली में उद्धव ने इस बारे में अपना रुख साफ कर दिया।

सावरकर पर क्या है उद्धव गुट का रुख

उद्धव ठाकरे ने कहा, ‘सावरकर ने 14 साल तक अंडमान सेलुलर जेल में अकल्पनीय यातनाएं झेली हैं। हमने उन पर हुए अत्याचार के बारे में केवल पढ़ा ही है। यह बलिदान है। हम सावरकर का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे।’

उन्होंने आगे कहा कि अगर राहुल गांधी सावरकर को निंदा करना जारी रखते हैं तो विपक्षी गठबंधन में ‘दरार’ आएगी।

शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख ने कहा, ‘वीर सावरकर हमारे भगवान हैं और उनके प्रति कोई भी अनादर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हम लड़ने के लिए तैयार हैं, लेकिन अपने देवताओं का अपमान करना ऐसी चीज नहीं है जिसे हम बर्दाश्त करेंगे।’

उद्धव ठाकरे ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘उद्धव गुट, कांग्रेस और राकांपा का गठबंधन लोकतंत्र की रक्षा के लिए बना था और हमें एकजुट होकर काम करने की जरूरत है। राहुल गांधी को जानबूझकर उकसाया जा रहा है, लेकिन अगर हम इसमें समय बर्बाद करेंगे तो लोकतंत्र का अस्तित्व खत्म हो जाएगा।

सावरकर पर क्या कहा राहुल गांधी ने

राहुल गांधी ने हालिया दिनों में कई मौकों पर सावरकर का अपमान किया है। मोदी सरनेम मानहानि मामले में राहुल गांधी ने कोर्ट में माफी मांगने से इन्कार कर दिया था। इस बारे में जब राहुल से पूछा गया तो उन्होंने कहा, मैं गांधी हूं, सावरकर नहीं, तो माफी मांगूं।

Related Articles

Back to top button