ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट में तय सुनवाई टल गई है, भोपाल में रहवासी इलाकों व्यावसायिक उपयोग और अवैध निर्माण खड़े हनुमान मंदिर को लेकर बढ़ा विरोध, उमा भारती ने CM से कहा- निकालें बीच का रास्ता मोदी से मुलाकात पर दुनिया की नजर,दिल्ली पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 36वें दिन कमाई 200 करोड़ के पार PM मोदी के जन्मदिन पर MP सरकार का बड़ा तोहफा, 17 सितंबर से 50 लाख लोगों की होगी फ्री रजिस्ट्री रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026, सीएम विष्‍णु देव साय मुख्‍य अतिथि हाईकोर्ट सख्त, 7 दिन में दिखाने होंगे अनुमति के दस्तावेज, भोपाल में रिहायशी इलाकों में चल रहे मॉल-हो... दिल्ली में नितिन नवीन से नरोत्तम मिश्रा की मुलाकात, एमपी में सियासी हलचल तेज भोपाल मास्टर प्लान को CM Mohan Yadav की सैद्धांतिक मंजूरी,जन्माष्टमी पर जारी हो सकता है ड्राफ्ट नगर निगम ने शुरू की सीलिंग,भोपाल में रहवासी इलाकों में चल रहे कमर्शियल अड्डों पर बड़ी कार्रवाई
धार्मिक

रामनवमीं पर गुरु पुष्य के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग होगा विशेष फलदायी

जबलपुर इस बार रामनवमीं पर विशेष कृपा बरसेगी। इस दिन रामजी की कृपा बरसेगी और एक साथ पांच योग बनेंगे। भगवान श्री राम का जन्मोत्सव 30 मार्च को धूमधाम से मनाया जाएगा। महोत्सव को लेकर राम मंदिरों में तैयारियां शुरू हो गई है। इसी के साथ शक्ति पूजन का समापन होगा।

ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ दुबे ने बताया कि रामनवमीं पर इस बार गुरु पुष्प योग, अमृत सिद्धि योग, रवि योग, सर्वार्थ सिद्धि योग और गुरु योग का संयोग है। रामनवमीं के इन दिन इन पांच योगों के होने से श्री राम की पूजा करने से आपको शीघ्र फल की प्राप्ति होगी। साथ ही इस दिन किए गए कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। गुरु योग और अमृत सिद्धि योग 30 मार्च को सुबह 10 बजकर 59 मिनट पर शुरू होगा और 31 मार्च की सुबह छह बजकर 13 मिनट तक रहेगा। वहीं गुरु योग, सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि योग सूर्योदय के साथ शुरू होगा और सूर्यास्त तक रहेगा।

प्रभु श्री राम का करें अभिषेक :

रवि योग, सर्वार्थ सिद्धि योग, गुरु पुष्य योग, अमृत सिद्धि योग और गुरु योग। इन पांच योग को एक साथ रामनवमीं के दिन मिलने से तथा विधि-विधान पूर्वक भगवान राम का पूजा आराधना करने से जिन लोगों को व्यापार या निजी जीवन में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है या फिर जिन दंपती को संतान सुख की प्राप्ति नहीं हो रही हैं। उन्हें इस दिन भगवान राम और वीर हनुमान की भक्ति का विशेष फल प्राप्त होगा। इस दिन प्रभु श्री राम का अभिषेक करना चाहिए, भगवान को भोग लगाना चाहिए और श्री रामरक्षा स्तोत्र का पाठ एवं सुंदरकांड का पाठ करना चाहिए।

Related Articles

Back to top button