ब्रेकिंग
सरकारी दफ्तरों में 10 से 6 उपस्थिति अनिवार्य,CM के आदेश पर वल्लभ-सतपुड़ा और विंध्याचल भवन में छापामा... छत्तीसगढ़ में दौड़ेगी मेट्रो, वित्त मंत्री ने बजट में 9450 करोड़ का ऐलान किया इन दो शहरों में भी लागू होगी पुलिस कमिश्नर प्रणाली, गृहमंत्री का बड़ा एलान 10 प्रतिशत महंगी होगी बिजली! आम जनता को बड़ा झटका देने की तैयारी CG Budget Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र आज से, पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण, सरकार को घेरन... सरकार का बड़ा फैसला,शराब प्रेमियों को झटका! Chhattisgarh में होली पर बंद रहेंगी शराब दुकानें सुप्रीम कोर्ट बोला-फ्री खाना मिलेगा तो लोग काम क्यों करेंगे,सरकारें रोजगार दें , देशसेवा का संकल्प और सफलता की उड़ान: मुंगेली की सुप्रिया सिंह बनी लेफ्टिनेंट मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के मोवा स्थित सतनाम भवन परिसर से “विशाल सतनाम स... देशभर में चलेंगी 1400 से अधिक होली-स्पेशल ट्रेन:इनमें SECR से गुजरेंगी 15 ट्रेनें, तिरुपति-रक्सौल के...
देश

सरपंच और सचिव पर भ्रष्टाचार का आरोप, कोरोना काल के दौरान इस काम के लिए डकारे हजारों रुपये

राजिम। के ग्राम पंचायत रावड़ के सरपंच व सचिव पर कोरोना काल के दौरान मूलभूत व 15 वे वित्त की राशि में भ्रष्टाचार करने का बड़ा मामला सामने आया है। सूचना के अधिकार के तहत ग्राम के ही युवक सोमन साहू ने जानकारी प्राप्त की है जिसमें भ्रष्टाचार करने का बड़ा खुलासा हुआ है।

आपको बता दे कि सरपंच हलधर साहू और सचिव चंद्रहास साहू ने मिलकर 2021 कोविड काल के दौरान एक ही दिन पंचायत बैठक के नाम पर 31 दिसम्बर को 790 प्लेट नाश्ता, 32 किलो मिठाई, 23 किलो मिक्चर, 90 लीटर पानी व 2 कैरेट कोल्ड्रिंक कुल मिलाकर 36 हजार रुपये का नाश्ता डकार लिया है। इसके साथ ही कोरोना काल के दौरान ही जेसीबी मशीन व मेला महोत्सव में वाहन किराया करके जाने के नाम पर भी लाखों रुपये का बंदरबाट किया गया है।

शिकायतकर्ता ने जनपद पंचायत फिंगेश्वर में इसकी शिकायत की है। जनपद सीईओ अजय पटेल के द्वारा जांच दल गठित कर 3 दिवस के अंदर रिपोर्ट मांगा गया था, किंतु जांच दल के अधिकारीयों के द्वारा जांच में लेटलतीफी बरता गया। आदेश प्राप्ति के 25 दिन बाद वे ग्राम पंचायत में जांच करने पहुंचे व सचिवों के हड़ताल में बैठने की बात कहकर जांच को टालने व ठंडे बस्ते में डालने की तैयारी में है, वहीं मामले को लेकर मुख्य कार्यपालन अधिकारी अजय पटेल ने जांच अधिकारियों को लेट लतीफी करने के कारण फटकार लगायी व त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए है, जिस पर जांच अधिकारियों ने 03 अप्रैल तक रिपोर्ट सौपने की बात कही है। इस पूरे मामले में सरपंच हलधर साहू मीडिया के कैमरे से नजर चुराकर भागते दिखाई दिये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button