ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट में तय सुनवाई टल गई है, भोपाल में रहवासी इलाकों व्यावसायिक उपयोग और अवैध निर्माण खड़े हनुमान मंदिर को लेकर बढ़ा विरोध, उमा भारती ने CM से कहा- निकालें बीच का रास्ता मोदी से मुलाकात पर दुनिया की नजर,दिल्ली पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 36वें दिन कमाई 200 करोड़ के पार PM मोदी के जन्मदिन पर MP सरकार का बड़ा तोहफा, 17 सितंबर से 50 लाख लोगों की होगी फ्री रजिस्ट्री रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026, सीएम विष्‍णु देव साय मुख्‍य अतिथि हाईकोर्ट सख्त, 7 दिन में दिखाने होंगे अनुमति के दस्तावेज, भोपाल में रिहायशी इलाकों में चल रहे मॉल-हो... दिल्ली में नितिन नवीन से नरोत्तम मिश्रा की मुलाकात, एमपी में सियासी हलचल तेज भोपाल मास्टर प्लान को CM Mohan Yadav की सैद्धांतिक मंजूरी,जन्माष्टमी पर जारी हो सकता है ड्राफ्ट नगर निगम ने शुरू की सीलिंग,भोपाल में रहवासी इलाकों में चल रहे कमर्शियल अड्डों पर बड़ी कार्रवाई
देश

आय से अधिक संपत्ति मामले में अमन सिंह को हाईकोर्ट से राहत मिली अग्रिम जमानत

रायपुर। आय से अधिक संपत्ति मामले में जांच का सामना कर रहे रमन सरकार के पूर्व नौकरशाह अमन सिंह को हाईकोर्ट से राहत मिल गई है। अमन सिंह की ओर से दायर की गई अग्रिम जमानत याचिका को मंजूर कर ली गई है। बता दें कि कि कोर्ट के आदेश के बाद अब अमन सिंह को अब ईओडब्ल्यू गिरफ्तार नहीं कर सकती है। जस्टिस राकेश मोहन की बेंच ने पहले ही इस मामले में सुनवाई पूरी कर ली थी और फैसले को रिजर्व कर लिया था और शुक्रवार को उन्होंने ने इस मामले में अपना फैसला सुनाया।

सोशल एक्टिविस्ट उचित शर्मा ने पूर्व नौकरशाह अमन सिंह और उनकी पत्नी यास्मीन सिंह के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप लगाते हुए एसीबी और ईओडब्ल्यू में शिकायत की थी। इस शिकायत के आधार पर ही एसीबी और ईओडब्ल्यू अपनी कार्रवाई शुरू की थी। इस कार्रवाई के खिलाफ अमन सिंह और यास्मीन सिंह ने हाईकोर्ट में अलग-अलग याचिकाएं प्रस्तुत की थी, हालांकि अभी भी अमन सिंह को हाईकोर्ट के इस फैसले के बाद गिरफ्तारी से राहत मिल गई है। फिलहाल मामले की जांच आगे भी जारी रहेगी।

ये है मामला

सोशल एक्टिविस्ट उचित शर्मा ने छग शासन के पूर्व प्रमुख सचिव व आइआरएस अधिकारी अमन सिंह व उनकी पत्नी यास्मीन सिंह के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप लगाते हुए राज्य शासन से जांच की मांग की थी। उचित शर्मा ने अमन सिंह पर पद का दुरुपयोग करने, भ्रष्टाचार करने, आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने, मनी लांड्रिंग और विदेशी निवेश का आरोप लगाया है। चिप्स में तैनाती के दौरान बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार करने का आरोप भी शिकायतकर्ता ने लगाया है। शिकायत के आधार पर आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो और एंटी करप्शन ब्यूरो ने कार्रवाई प्रारंभ की थी।

Related Articles

Back to top button