ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट में तय सुनवाई टल गई है, भोपाल में रहवासी इलाकों व्यावसायिक उपयोग और अवैध निर्माण खड़े हनुमान मंदिर को लेकर बढ़ा विरोध, उमा भारती ने CM से कहा- निकालें बीच का रास्ता मोदी से मुलाकात पर दुनिया की नजर,दिल्ली पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 36वें दिन कमाई 200 करोड़ के पार PM मोदी के जन्मदिन पर MP सरकार का बड़ा तोहफा, 17 सितंबर से 50 लाख लोगों की होगी फ्री रजिस्ट्री रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026, सीएम विष्‍णु देव साय मुख्‍य अतिथि हाईकोर्ट सख्त, 7 दिन में दिखाने होंगे अनुमति के दस्तावेज, भोपाल में रिहायशी इलाकों में चल रहे मॉल-हो... दिल्ली में नितिन नवीन से नरोत्तम मिश्रा की मुलाकात, एमपी में सियासी हलचल तेज भोपाल मास्टर प्लान को CM Mohan Yadav की सैद्धांतिक मंजूरी,जन्माष्टमी पर जारी हो सकता है ड्राफ्ट नगर निगम ने शुरू की सीलिंग,भोपाल में रहवासी इलाकों में चल रहे कमर्शियल अड्डों पर बड़ी कार्रवाई
देश

पत्नी से दोस्ती का बनाता था दबाव सरप्राइज के बहाने घर बुलाकर की हत्या शव के 10 टुकड़े कर नहर में फेंका

अहमदाबाद। पत्‍नी को परेशान करने व शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने वाले अपने ही मित्र मेराज पठान को अहमदाबाद के एक युवक ने पत्‍नी के जरिए ही घर बुलाकर बेरहमी पूर्वक हत्‍या कर दी तथा सिर धड से अलग कर कचरे में जलाने एवं धड के 10 टुकडे कर नहर में फेंक देने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने आरोपी मुस्लिम दंपत्‍ती को गिरफ्तार कर लिया है।

महानगर के बापूनगर रोशन सैयद दरगाह चिनूलाल की चाली में रहने वाले मौहम्‍मद मेराज उर्फ माइकल सलीम पठान का बापूनगर में ही रहने वाले अपने मित्र मौहम्‍मद इमरान उर्फ सुलतान अली के घर आना जाना था। मेराज अपने मित्र इमरान की पत्‍नी रिजवाना उर्फ नेहा का पीछा करता व कई बार दोस्‍त की अनुपस्थिति में उसके घर जाकर पत्‍नी से मित्रता करने व संबंध बनाने का दबाव डालता था। रिजवाना ने जब यह बात इमरान को बताई तो उसने मेराज को घर बुलाने को कहा।

रिजवाना ने मेराज को 22 जनवरी 2023 को सुबह मेराज को सरप्राइज गिफ्ट देने के बहाने घर बुलाया लिया। मेराज के घर आने के बाद रिजवाना ने अपना दुपट्टा उसकी आंखों पर बांध दिया दोनों हाथ पलंग से बांध दिये। छिपकर बैठे इमरान ने मेराज के पेट में तलवार घोंप दी। इसके बाद उसका सिर धड से अलग कर दिया तथा शरीर के 10 टुकडे कर थैले में भरकर खारीकट नहर में फेंक दिया। सिर को कचरे में ढेर में डालकर जला दिया।

मेराज की पत्‍नी नसरीन बानू ने पति के घर नहीं आने पर अगले दिन पुलिस को बताया, मामला संदिग्‍ध होते देख पुलिस आयुकत संजय श्रीवास्‍तव ने 24 जनवरी को अपराध शाखा को इस मामले की जांच सघनता से करने के निर्देश दिए। मेराज का इमरान के घर आना जाना था इसलिए उसके परिवार वालों को इमरान व उसकी पत्‍नी पर शक था। पुलिस ने उन दोनों को हिरासत में लेकर पुछताछ की तो उन्‍होंने सारी बात उगल दी। करीब 35 से 40 लोगों ने मिलकर मेराज के शव के टुकडे नहर से बरामद कर लिए हैं। परिवार के डीएनए सेंपल लिये गये हैं उनसे शव के टुकडों के डीएनए का मिलान किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button