ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट में तय सुनवाई टल गई है, भोपाल में रहवासी इलाकों व्यावसायिक उपयोग और अवैध निर्माण खड़े हनुमान मंदिर को लेकर बढ़ा विरोध, उमा भारती ने CM से कहा- निकालें बीच का रास्ता मोदी से मुलाकात पर दुनिया की नजर,दिल्ली पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 36वें दिन कमाई 200 करोड़ के पार PM मोदी के जन्मदिन पर MP सरकार का बड़ा तोहफा, 17 सितंबर से 50 लाख लोगों की होगी फ्री रजिस्ट्री रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026, सीएम विष्‍णु देव साय मुख्‍य अतिथि हाईकोर्ट सख्त, 7 दिन में दिखाने होंगे अनुमति के दस्तावेज, भोपाल में रिहायशी इलाकों में चल रहे मॉल-हो... दिल्ली में नितिन नवीन से नरोत्तम मिश्रा की मुलाकात, एमपी में सियासी हलचल तेज भोपाल मास्टर प्लान को CM Mohan Yadav की सैद्धांतिक मंजूरी,जन्माष्टमी पर जारी हो सकता है ड्राफ्ट नगर निगम ने शुरू की सीलिंग,भोपाल में रहवासी इलाकों में चल रहे कमर्शियल अड्डों पर बड़ी कार्रवाई
देश

बिस्किट खिलाकर मासूम का अपहरण करने वाला गिरफ्तार

बालाघाट/लालबर्रा। लालबर्रा थाना क्षेत्र में एक पिता की शिकायत पर पुलिस ने चार साल की बालिका के अपहरण के मामले में आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि रवि पिता कैलाश बावने उम्र-26 ने शुक्रवार को चार साल की बच्ची का बिस्किट खिलाने के बहाने अपहरण कर लिया है। प्रार्थी की शिकायत पर पुलिस ने धारा 363 के तहत अपहरण का प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की। अपराध की गंभीरता को देखते हुए एसपी समीर सौरभ व एएसपी विजय डावर के निर्देशन में एक टीम गठित की गई। शाम को ही पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपित रवि बावने दो पहिया वाहन से एक बच्ची को बैठाकर भांडामुर्री बागदेव की तरफ देखा गया है। सूचना मिलते ही पुलिस ने आसपास घेराबंदी की और बच्ची को आरोपित के चंगुल से छुड़ाकर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बालिका को उसके स्वजनों को सौंप दिया है। आरोपित को शनिवार को न्यायालय में पेश किया गया है। इस कार्रवाई में लालबर्रा थाना प्रभारी अमित भावसार, उनि गौरव शर्मा, विजय सिंह बघेल, कलशराम उइके, प्रआर. राजकपूर रंगारे, आर. मनोज गुर्जर, आशुतोष सिंह व हेमंत बसेने का योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button