ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट में तय सुनवाई टल गई है, भोपाल में रहवासी इलाकों व्यावसायिक उपयोग और अवैध निर्माण खड़े हनुमान मंदिर को लेकर बढ़ा विरोध, उमा भारती ने CM से कहा- निकालें बीच का रास्ता मोदी से मुलाकात पर दुनिया की नजर,दिल्ली पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 36वें दिन कमाई 200 करोड़ के पार PM मोदी के जन्मदिन पर MP सरकार का बड़ा तोहफा, 17 सितंबर से 50 लाख लोगों की होगी फ्री रजिस्ट्री रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026, सीएम विष्‍णु देव साय मुख्‍य अतिथि हाईकोर्ट सख्त, 7 दिन में दिखाने होंगे अनुमति के दस्तावेज, भोपाल में रिहायशी इलाकों में चल रहे मॉल-हो... दिल्ली में नितिन नवीन से नरोत्तम मिश्रा की मुलाकात, एमपी में सियासी हलचल तेज भोपाल मास्टर प्लान को CM Mohan Yadav की सैद्धांतिक मंजूरी,जन्माष्टमी पर जारी हो सकता है ड्राफ्ट नगर निगम ने शुरू की सीलिंग,भोपाल में रहवासी इलाकों में चल रहे कमर्शियल अड्डों पर बड़ी कार्रवाई
मनोरंजन

रणवीर सिंह और प्रियंका चोपड़ा 8 साल बाद एक साथ आए नजर, ‘गल्लां गूड़ियां’ पर किया शानदार डांस

नई दिल्ली।  बॉलीवुड और हॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इन दिनों अपने देश भारत में हैं। शुक्रवार की सुबह मुंबई एयरपोर्ट पर पित निक और बेटी मालती के साथ पहुंचकर एक्ट्रेस ने सबको हैरान कर दिया था। पीसी जब से इंडिया लैटीं है वह अंबानी परिवार के फंक्शन नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर’ (Nita Mukesh Ambani Cultural Centre) के लॉन्च में नजर आई।

प्रियंका ने पहनी 60 साल पुरानी साड़ी की ड्रेस

शनिवार को इवेंट के दूसरे दिन पीसी पति निक जोनास का हाथ थामे रेड कार्पेट पर नजर आई। मल्टी कलर के आउटफिट में प्रियंका चोपड़ा बेहद खूबसूरत दिखी। इसे 60 साल पुरानी बनारसी ब्रोकेड साड़ी को पेयर करके तैयार किया गया था। इस खूबसूरत कल्चरल सेंटर के लॉन्चिंग इवेंट के कई वीडियो और फोटोज सामवने आ रहे है।

रणवीर सिंह संग किया ‘गल्लां गूड़ियां’

हाल ही में प्रियंका चोपड़ा का नया वीडियो सामने आया है, जिसमे वह अपने को-स्टार और फेमस एक्टर रणवीर सिंह के साथ फिल्म दिल धड़कने दो के गाने गल्लां गूड़ियां पर डांस करती दिखाई दे रही हैं। करीब 8 साल बाद दोनों एक साथ नजर आए हैं। रणवीर और प्रियंका आखिरी बार फिल्म बाजीराव मस्तानी में दिखाई दिए थे। यह फिल्म साल 2015 के आखिर में रिलीज हुई थी।

फैंस ने की तारीफ

इतने सालों बाद प्रियंका को इस तरह भारत में स्टेज परफॉर्मेंस करते देख उनके फैंस बहुत खुश हैं। यूजर्स प्रियंका और रणवीर की जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- इस वीडियो के लिए धन्यवाद। लंबे समय बाद देखा गया प्रियंका ने इस गाने पर डांस किया। दूसरे ने लिखा- देसी गर्ल की स्टेज पर वापसी।

प्रियंका चोपड़ा की आने वाली फिल्म

प्रियंका चोपड़ा के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री जल्द रुसो ब्रदर्स की एक्शन वेब सीरीज ‘सिटाडेल’ में काम करती नजर आएंगी। इसका प्रीमियर 28 अप्रैल, 2023 को अमेजन प्राइम वीडियो पर होगा। इसके साथ ही प्रियंका जल्द ही बॉलीवुड में भी वापसी करेंगी। अभिनेत्री ‘जी ले जरा’ में आलिया भट्ट और कटरीना कैफ के साथ स्क्रीन साझा करती दिखाई देंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button