ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट में तय सुनवाई टल गई है, भोपाल में रहवासी इलाकों व्यावसायिक उपयोग और अवैध निर्माण खड़े हनुमान मंदिर को लेकर बढ़ा विरोध, उमा भारती ने CM से कहा- निकालें बीच का रास्ता मोदी से मुलाकात पर दुनिया की नजर,दिल्ली पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 36वें दिन कमाई 200 करोड़ के पार PM मोदी के जन्मदिन पर MP सरकार का बड़ा तोहफा, 17 सितंबर से 50 लाख लोगों की होगी फ्री रजिस्ट्री रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026, सीएम विष्‍णु देव साय मुख्‍य अतिथि हाईकोर्ट सख्त, 7 दिन में दिखाने होंगे अनुमति के दस्तावेज, भोपाल में रिहायशी इलाकों में चल रहे मॉल-हो... दिल्ली में नितिन नवीन से नरोत्तम मिश्रा की मुलाकात, एमपी में सियासी हलचल तेज भोपाल मास्टर प्लान को CM Mohan Yadav की सैद्धांतिक मंजूरी,जन्माष्टमी पर जारी हो सकता है ड्राफ्ट नगर निगम ने शुरू की सीलिंग,भोपाल में रहवासी इलाकों में चल रहे कमर्शियल अड्डों पर बड़ी कार्रवाई
देश

बिहार हिंसा: सासाराम में लोगों ने सुनी बम धमाके की आवाज पढ़िए पड़ताल के बाद पुलिस ने क्या कहा

बिहार के सासाराम और बिहार शरीफ में हालात को काबू करने के लिए सरकार कमर कस चुकी है। यहां रामनवमी के दिन अराजक तत्‍वों ने उपद्रव मचाया था। सोमवार सुबह भी सासाराम में लोगों ने बम धमाके की आवाज सुनी। पुलिस को सूचना दी गई और अधिकारियों ने पड़ताल की तो पता चला कि किसी ने किसी बम दिवाली वाला फटाखा जलाकर शरार की है। जांच जारी है।

घटना के तीसरे दिन रविवार को बिहारशरीफ व सासाराम शहर में केंद्रीय सुरक्षा बल रैपिड एक्शन फोर्स की एक-एक कंपनी तैनात कर दी गई है। बिहारशरीफ में बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस की एक कंपनी भी बुलाई गई है। दोनों शहरों में आसपास के जिलों से बुलाकर बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। बिहारशरीफ शहर में सन्नाटा पसरा है, निषेधाज्ञा लागू है, स्थिति नियंत्रित है परंतु आम लोग सशंकित हैं। उपद्रव के आरोप में अब तक 80 लोग गिरफ्तार किए गए हैं, जबकि सांसाराम में 32 की गिरफ्तारी हुई है।

रामनवमी के दौरान राज्य की शांति भंग के थे प्रयास

मुख्य सचिव आमिर सुबहानी एवं डीजीपी आरएस भट्टी ने संयुक्त रूप से पत्रकारवार्ता कर कहा कि रामनवमी के दौरान प्रदेश में व्यापक स्तर पर शांति भंग के प्रयास हुए थे, लेकिन पुलिस और स्थानीय प्रशासन की तत्परता से समय रहते ही स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया। बिहारशरीफ में एक व्यक्ति की मौत हो गई। सासाराम बम विस्फोट की एक घटना हुई है। घटना में आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं। ये सभी बम बना रहे थे।

सीएम ने की उच्‍च स्‍तरीय बैठक

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को पटना में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में उपद्रवियों की पहचान कर उन पर सख्त कार्रवाई करने तथा अफवाह फैलाने वालों पर नजर रखने का निर्देश दिया। उन्होंने स्वयं पटना प्रमंडल के आयुक्त, शाहाबाद रेंज के पुलिस उप महानिरीक्षक, रोहतास व नालंदा के डीएम-एसपी से बात कर वस्तुस्थिति की जानकारी ली। बिहारशरीफ में हुए हंगामे में मृत व्यक्ति के पिता एवं भाई से फोन पर बात कर उन्होंने गहरी संवेदना व्यक्त की तथा मृतक के आश्रित स्वजन को मुख्यमंत्री राहत कोष से पांच लाख रुपये का अनुग्रह अनुदान दिए जाने का निर्देश भी दिया।

Related Articles

Back to top button