सूरत में राहुल गांधी, मजिस्ट्रेट कोर्ट के फैसले के खिलाफ अपील पर थोड़ी देर में सुनवाई

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी मानहानि मामले में मजिस्ट्रेट कोर्ट द्वारा सुनाई गई सजा को सूरत की ही सेशन अदालत में चुनौती देंगे। राहुल फैसले के खिलाफ अपील दायर करने के लिए सूरत पहुंच गए हैं। राहुल गांधी के साथ कांग्रेस शासित राज्यों के कुछ मुख्यमंत्री और कई बड़े नेता भी सूरत पहुंचे हैं।
राहुल गांधी के सूरत पहुंचने का वीडियो सामने आया है। इसमें उनके साथ प्रियंका गांधी भी दिख रही हैं। राहुल के साथ अशोक गहलोत और भूपेश बघेल भी हैं।
#WATCH | Gujarat: Congress leader Rahul Gandhi, accompanied by senior Congress leaders and CMs arrives in Surat. pic.twitter.com/jNbFe1KF8u
बहन प्रियंका गांधी भी साथ
राहुल गांधी के साथ उनकी बहन और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी मौजूद हैं। राहुल सोमवार सुबह ही सूरत के लिए रवाना हुए थे। इससे पहले सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी दिल्ली में राहुल के आवास पर पहुंची थी। सोनिया और प्रियंका ने राहुल से मुलाकात की है।
#WATCH | Delhi: Congress leader Rahul Gandhi leaves his residence for Surat.
Rahul Gandhi will be going to Surat to appeal against his conviction and two-year- sentence in a defamation case. pic.twitter.com/YbAmJenMtx
हिरासत में काग्रेस के कई कार्यकर्ता
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के समर्थन में भरूच से सूरत जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका और हिरासत में लिया। सूरत की सेशन कोर्ट के बाहर भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगा हुआ है। कांग्रेस कार्यकर्ता ने राहुल गांधी के समर्थन में हाथों में पोस्टर लिए हुए हैं।
अन्याय के खिलाफ लड़ेंगे: खरगे
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि हम कोर्ट के निर्णय पर बहस नहीं करेंगे, लेकिन अन्याय के खिलाफ लड़ेंगे। यह गुजरात में शक्ति प्रदर्शन नहीं है। वह हमारे नेता हैं और अपने नेता के साथ खड़े होने के लिए छत्तीसगढ़, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जा रहे हैं।
बीजेपी का हमला जारी
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी ने एक बार नहीं, बल्कि कई बार पिछड़ों का अपमान करने का काम किया है। दुख इस बात का है कि कांग्रेस ने माफी मांगना तो दूर, दबाव बनाने और डराने का काम कर रही है। जब तीन वर्ष थे तब तो इनके साथ कोई नहीं गया। अब राज्य के मुख्यमंत्रियों को कामकाज छुड़ाकर, इस काम पर लगाया है।
23 मार्च को सुनाई गई थी सजा
बता दें कि सूरत के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एचएच वर्मा की अदालत ने 23 मार्च को राहुल गांधी को मोदी सरनेम को लेकर मानहानि के मुकदमे में दोषी ठहराया था। अदालत ने राहुल को दो साल की सजा सुनाई है। इस वजह से वायनाड से लोकसभा की उनकी सदस्यता रद कर दी गई

