ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट में तय सुनवाई टल गई है, भोपाल में रहवासी इलाकों व्यावसायिक उपयोग और अवैध निर्माण खड़े हनुमान मंदिर को लेकर बढ़ा विरोध, उमा भारती ने CM से कहा- निकालें बीच का रास्ता मोदी से मुलाकात पर दुनिया की नजर,दिल्ली पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 36वें दिन कमाई 200 करोड़ के पार PM मोदी के जन्मदिन पर MP सरकार का बड़ा तोहफा, 17 सितंबर से 50 लाख लोगों की होगी फ्री रजिस्ट्री रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026, सीएम विष्‍णु देव साय मुख्‍य अतिथि हाईकोर्ट सख्त, 7 दिन में दिखाने होंगे अनुमति के दस्तावेज, भोपाल में रिहायशी इलाकों में चल रहे मॉल-हो... दिल्ली में नितिन नवीन से नरोत्तम मिश्रा की मुलाकात, एमपी में सियासी हलचल तेज भोपाल मास्टर प्लान को CM Mohan Yadav की सैद्धांतिक मंजूरी,जन्माष्टमी पर जारी हो सकता है ड्राफ्ट नगर निगम ने शुरू की सीलिंग,भोपाल में रहवासी इलाकों में चल रहे कमर्शियल अड्डों पर बड़ी कार्रवाई
देश

महाराष्ट्र में दिल दहलाने वाली घटना खौलते तेल की कड़ाही में गिरी 6 वर्षीय बच्ची मौत

महाराष्ट्र के नासिक जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। नासिक जिले के एक गांव में अपने पिता के भोजनालय में गर्म तेल के बड़े कड़ाही में गिरने से छह साल की एक बच्ची की मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना 30 मार्च को सतना तालुका के लाखामापुर गांव में हुई और बच्ची ने रविवार को एक अस्पताल में दम तोड़ दिया। उन्होंने कहा कि वैष्णवी समाधान पवार खेल रही थी जब वह अपना संतुलन खो बैठी और गर्म तेल से भरे बर्तन में गिर गई। अधिकारी ने कहा कि लड़की के पिता उसे बाहर ले गए और उसे एक स्थानीय अस्पताल ले गए, जहां से उसे इलाज के लिए नासिक शहर ले जाया गया, अधिकारी ने कहा कि आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया गया है।

आत्महत्या करने से रोका तो बेटी का पहले घोंटा गला फिर रेत दिया

एक अन्‍य घटना में कश्मीर की उजमा बेशक आठ वर्ष की थी, लेकिन अपने माता-पिता के बीच के झगड़ों को अच्छी तरह समझती थी। बीते बुधवार को उजमा ने घर में झगड़े के बाद पिता मोहम्मद इकबाल खटाना को गुस्से में चाकू लेकर जाते देखा तो वह समझ गई और उसके पीछे चल पड़ी। उसे डर था कि कहीं गुस्से में उसके पिता कुछ कर न लें। इकबाल ने उजमा को बहुत मनाया कि वह घर लौट जाए, लेकिन वह नहीं मानी और उसकी गाड़ी में जाकर बैठ गई। इसे हत्या का रूप देने के लिए वह मासूम के शव को एक लकड़ी के शेड में ले गया और चाकू से गला रेत दिया। इकबाल ने आत्महत्या का ख्याल छोड़ दिया और खुद ही बच्ची के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराने पुलिस स्टेशन पहुंच गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच दिन में ही मामला सुलझाते हुए सोमवार को इकबाल को गिरफ्तार कर लिया।

Related Articles

Back to top button