ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट में तय सुनवाई टल गई है, भोपाल में रहवासी इलाकों व्यावसायिक उपयोग और अवैध निर्माण खड़े हनुमान मंदिर को लेकर बढ़ा विरोध, उमा भारती ने CM से कहा- निकालें बीच का रास्ता मोदी से मुलाकात पर दुनिया की नजर,दिल्ली पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 36वें दिन कमाई 200 करोड़ के पार PM मोदी के जन्मदिन पर MP सरकार का बड़ा तोहफा, 17 सितंबर से 50 लाख लोगों की होगी फ्री रजिस्ट्री रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026, सीएम विष्‍णु देव साय मुख्‍य अतिथि हाईकोर्ट सख्त, 7 दिन में दिखाने होंगे अनुमति के दस्तावेज, भोपाल में रिहायशी इलाकों में चल रहे मॉल-हो... दिल्ली में नितिन नवीन से नरोत्तम मिश्रा की मुलाकात, एमपी में सियासी हलचल तेज भोपाल मास्टर प्लान को CM Mohan Yadav की सैद्धांतिक मंजूरी,जन्माष्टमी पर जारी हो सकता है ड्राफ्ट नगर निगम ने शुरू की सीलिंग,भोपाल में रहवासी इलाकों में चल रहे कमर्शियल अड्डों पर बड़ी कार्रवाई
धार्मिक

चार धाम यात्रा में व्यवसायिक वाहनों के लिए ग्रीन कार्ड और ट्रिप कार्ड होगा अनिवार्य

केदारनाथ धाम के कपाट 25 और बदरीनाथ धाम के कपाट 27 अप्रैल को खोले जाएंगे। चार धाम यात्रा के लिए ग्रीन कार्ड और ट्रिप कार्ड बनने शुरू हो गए हैं। व्यवसायिक वाहनों के लिए ग्रीन कार्ड और ट्रिप कार्ड अनिवार्य होगा। ग्रीन कार्ड और ट्रिप कार्ड आनलाइन उत्तराखंड परिवहन विभाग की वेबसाइट ग्रीन कार्ड.यूके.जीओवी.इन पर बनेंगे। चार धाम यात्रा 22 अप्रैल से गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट खुलने के साथ शुरू होगी। ऋषिकेश स्थित सहायक परिवहन कार्यालय में उत्तराखंड के परिवहन मंत्री चंदन रामदास ने सोमवार को पहला ग्रीन कार्ड जारी किया। इस दौरान परिवहन मंत्री ने कहा कि दुर्घटना मुक्त और सुगम यात्रा कराने के लिए लिए प्रदेश सरकार संकल्पित है। इस वर्ष यात्रा मार्ग पर हेल्थ एटीएम की व्यवस्था सरकार कर रही है। यात्रा के लिए अन्य प्रांतों से लेकर 350 वाहन आरक्षित रखेंगे। स्वच्छ भारत मिशन के तहत यात्रा पर जाने वाली प्रत्येक बस में डस्ट बैग और फर्स्ट एड बाक्स की व्यवस्था अनिवार्य की गई है।

क्या है ग्रीन कार्ड

एक ऐसा दस्तावेज है, जिसके भीतर वाहन संबंधी सभी जानकारियों का समावेश किया गया है। जिसमें फिटनेस, टैक्स, परमिट, बीमा, प्रदूषण आदि की जानकारी होगी। इसके ऊपर एक बारकोड होगा। ग्रीन कार्ड यात्रा वाहन के शीशे पर चस्पा किया जाएगा। चेक पोस्ट पर या यात्रा मार्ग पर स्कैन करके वाहन की जांच की जा सकती है। क्या है ट्रिप कार्ड : यह एक ऐसा दस्तावेज है, जिसमें वाहन चालक के लाइसेंस की जानकारी, वाहन में सवार यात्रियों की संपूर्ण सूची उपलब्ध होगी। वह कितनी बार यात्रा पर गया है इसकी जानकारी का समावेश होगा। चार धाम यात्रा का समय निर्धारित है, इससे पहले इसे सिस्टम अपलोड नहीं करेगा।

Related Articles

Back to top button