ब्रेकिंग
नीलकंठ मिश्रा बने वर्ल्ड बैंक में भारत के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर संतान प्राप्ति की इच्छा है? पुरुषोत्तम मास में श्रीकृष्ण को चढ़ाएं ये खास फल, निःसंतान दंपति को मिले... सुशासन तिहार: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सुनीं 17 गांवों की समस्याएं विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान 2026-27 क... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 5 जून को पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी 22 बच्चों को करेंगे सम्म... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कैंसर पीड़ित महिला के उपचार हेतु स्वीकृत की 21.69 लाख रुपये की सह... बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l
देश

ग्वालियर का 50 हजार का इनामी बदमाश उरई पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़ा

ग्वालियर। ग्वालियर का रहने वाला 50 हजार रुपये का इनामी बदमाश उरई पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने शार्ट एनकाउंटर में बदमाश को दबोच लिया। पुलिस को देखकर बदमाश ने पुलिस पर फायर खोल दिए थे। जिस पर पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। दोनों ओर से हुई फायरिंग में बदमाश के हाथ व पैर में पुलिस की गोली लगी। जिससे वह घायल होकर गिर गया तब पुलिस ने उसे अपने कब्जे में लिया। पुलिस को आरोपित के कब्जे से लूट की बाइक, अवैध पिस्टल व कुछ कारतूस बरामद हुए हैं। आरोपित पर अलग अलग राज्यों के थानों में 45 मुकदमे दर्ज बताए गए हैं। यह कार्रवाई एसओजी व कोतवाली पुलिस द्वारा संयुक्त रुप से की गई हैं।

पुलिस ने सूचना के आधार पर की कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा ने बताया कि सुबह एसओजी, सर्विलांस टीम एवं कोतवाली उरई पुलिस की टीम कोंच रोड पर चेकिंग कर रही थी, इसी दौरान इनामी बदमाश के आने की सूचना मिली। पुलिस ने घेराबंदी की तो बाइक सवार बदमाश ने फायरिंग कर दी। पुलिस टीम की जबावी फायरिंग में वह घायल होकर गिर पड़ा। उसकी पहचान मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के थाना गोले का मंदिर प्रगति विहार निवासी सुभाष गुर्जर उर्फ रट्टी के रूप में हुई। बताया कि वह 50 हजार रुपये का इनामी है। उसके पास से अवैध पिस्टल, लूट की बाइक व मोबाइल बरामद हुआ है। मौके से उसका साथी भाग निकला, जिसकी तलाश की जा रही है। पकड़े गए बदमाश के विरुद्ध लूट, डकैती, हत्या व चोरी के करीब 45 गंभीर आपराधिक मुकदमे अलग-अलग राज्यों में दर्ज हैं। उसने पूछताछ में जनपद झांसी के मोंठ एवं पूंछ थाना क्षेत्र से चोरी हुई लाइसेंसी बंदूकों का गैंग के अन्य सदस्यों के पास होना बताया है। उसने गैंग के साथ हाल ही में थाना माधौगढ़ क्षेत्र में मिहौनी गांव में हुई चोरी की वारदात किए जाने का कबूल किया है। उसके पास से बरामद बाइक एक दिन पहले एक दुधिए से लूटी गई थी।

Related Articles

Back to top button