ब्रेकिंग
नीलकंठ मिश्रा बने वर्ल्ड बैंक में भारत के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर संतान प्राप्ति की इच्छा है? पुरुषोत्तम मास में श्रीकृष्ण को चढ़ाएं ये खास फल, निःसंतान दंपति को मिले... सुशासन तिहार: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सुनीं 17 गांवों की समस्याएं विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान 2026-27 क... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 5 जून को पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी 22 बच्चों को करेंगे सम्म... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कैंसर पीड़ित महिला के उपचार हेतु स्वीकृत की 21.69 लाख रुपये की सह... बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l
देश

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की उम्मीदवारों की पहली सूची 189 नामों की घोषणा

कनार्टक विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपने प्रत्‍याशियों की बहुप्रतीक्षित पहली सूची जारी कर दी है। केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता धर्मेंद्र प्रधान ने जानकारी देते हुए बताया कि आज केंद्रीय चुनाव समिति की सिफारिश के साथ हम कर्नाटक के आगामी विधानसभा चुनाव के लिए 189 उम्मीदवारों की घोषणा करने जा रहे हैं। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता बीएस येदियुरप्पा के बेटे विजयेंद्र शिकारीपुरा सीट से चुनाव लड़ेंगे। राज्य के मंत्री बी श्रीरामुलु बेल्लारी ग्रामीण सीट से चुनाव लड़ेंगे।

सूची में आठ महिलाओं को जगह दी गई है। पार्टी महासचिव अरुण सिह के अनुसार, भाजपा ने 32 ओबीसी, 30 अनुसूचित जाति, 16 अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतारा है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिह ने कहा कि नौ डाक्टर, 31 पोस्ट ग्रेजुएट, पांच वकील, तीन शिक्षक, एक आइएएस, एक आइपीएस, तीन सेवानिवृत अधिकारी और आठ महिलाओं को टिकट दिया है।

अरुण सिह ने कहा कि सीएम बसवराज बोम्मई शिगांव से चुनाव लड़ेंगे। पहले भी यहीं से जीते हैं। कागवाड़ से बाला साहेब पाटिल चुनाव लड़ेंगे। गोविद कारजोल मुदूल से, बेल्लारी से श्रीरामुलु, मुर्गेश निरानी बिलगी से चुनावी मैदान में होंगे। सीटी रवि को चिकमंगलुरु से टिकट दिया गया है। पूर्व सीएम बीएस येदियुरप्पा के बेटे बीवाई विजयेंद्र अपने पिता की परंपरागत सीट शिकारीपुर से चुनाव लड़ेंगे। इसी तरह आर अशोक को कनकपुर से टिकट दिया गया है। वे कांग्रेस के दिग्गज डीके शिवकुमार से मुकाबला करने जा रहे हैं। वहीं, भाजपा वरुणा निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्दरमैया के खिलाफ वरिष्ठ मंत्री वी सोमन्ना को मैदान में उतारा है। कई वर्तमान विधायकों के टिकट भी काट दिए गए हैं।

Related Articles

Back to top button