असद के एनकाउंट पर उमेश पाल की मां ने जताया संतोष कहा- मेरे बेटे को श्रद्धांजलि

अतीक अहमद के बेटे असद का एनकाउंटर कर दिया गया है। साथ ही शूटर मोहम्मद गुलाम मारा गिराया गया। झांसी में एसटीएफ के डिप्टी एसपी नवेंदु और डिप्टी एसपी विमल की अगुवाई में असद और गुलाम को ढेर कर दिया है। दोनों के पास से विदेशी हथियार मिला है। बता दें असद पर 5 लाख का इनाम था। उमेश पाल की मां शांति देवी ने कहा कि मेरे बेटे को श्रद्धांजलि है। वहीं, असद के एनकाउंटर पर उमेश पाल की पत्नी ने कहा कि मैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का धन्यवाद करती हूं। उन्होंने जो किया बहुत अच्छा किया है। उन्होंने बेटी बेटी के सुहाग के कातिलों को सजा दिलाई और इंसाफ हुआ है।
कोई अपराधी बचेगा नहीं
उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि में एसटीएफ टीम को बधाई देता हूं। उन्होंने कहा कि जो अपराध करेगा वो बचेगा नहीं, उसे फांसी होगी। उन्होंने कहा, यदि पुलिस से भिड़ेगा तो पुलिस को जवाबी कार्रवाई करनी होगी। यह ऐतिहासिक कार्रवाई है और बहुत बड़ा संदेश है कि अपराधियों का युग समाप्त हो गया है।
#WATCH | “This is a tribute to my son,” says Shanti Devi, mother of slain lawyer Umesh Pal, on police encounter of former MP Atiq Ahmed’s son Asad and his aide in Jhansi today pic.twitter.com/tCIYxDhOHl
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) April 13, 2023

