ब्रेकिंग
नीलकंठ मिश्रा बने वर्ल्ड बैंक में भारत के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर संतान प्राप्ति की इच्छा है? पुरुषोत्तम मास में श्रीकृष्ण को चढ़ाएं ये खास फल, निःसंतान दंपति को मिले... सुशासन तिहार: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सुनीं 17 गांवों की समस्याएं विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान 2026-27 क... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 5 जून को पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी 22 बच्चों को करेंगे सम्म... मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कैंसर पीड़ित महिला के उपचार हेतु स्वीकृत की 21.69 लाख रुपये की सह... बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का नाम अब होगा ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’, ईसी से प्रस्ताव मंजूर सुशासन तिहार शिविर...78 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा:मंदिर हसौद में राशन कार्ड, आधार और श्रम कार्ड ... लाखों टन दुर्लभ खनिज की संभावना,छत्तीसगढ़ में देश की पहली ‘निकल-कॉपर’ खदान में 1.3 किमी तक भंडार मिल... सीएम मोहन यादव ने जानकारी दी, एमपी में यूसीसी जल्द लागू होगी l
देश

बेटे असद के एनकाउंटर की खबर सुनकर रोया अतीक अहमद कोर्ट रूम में हुआ बेहोश

उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने अतीक अहमद के बेटे असर को एनकाउंटर में मार गिराया है। झांसी में असद के साथ शूटर मोहम्मद गुलाम भी मारा गया। प्रयागरोज कोर्ट में अतीक की पेशी के दौरान जब उसको बेटे के मारे जाने की खबर मिली तो अदालत में फूट-फूटकर रोने लगा। वहीं अशरफ असद के एनकाउंट की खबर सुन हैरान रह गया। उमेश पाल हत्याकांड में शूटर असर और गुलाम फरार चल रहे थे। उत्तर प्रदेश पुलिस की ओर से दोनों के ऊपर 5-5 लाख रुपये का इनाम रखा गया था। झांसी में STF के डिप्टी एसपी नवेंदु और डिप्टी एसपी विमल के नेतृत्व में हुए एनकाउंट में दोनों को मार गिराया गया।

पारीछा डैम इलाके में छिपे थे दोनों

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार असद और मोहम्मद गुलाम झांसी में पारीछा डैम के पास छिपे थे। यूपी एसटीएफ ने बड़ागांव थाना क्षेत्र में एनकाउंटर किया। यह जगह कानपुर-झांसी हाईवे पर स्थित है।

मुख्यमंत्री ने एसटीएफ की तारीफ की

एनकाउंटर के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानून-व्यवस्था को लेकर बैठक की। उन्होंने यूपी एसटीएफ के साथ ही डीजीपी, स्पेशल डीजी लॉ एंड ऑर्डर और पूरी टीम की तारीफ की। प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद ने मुठभेड़ की जानकारी सीएम को दी।

24 फरवरी से फरार था असद अहमद

24 फरवरी को प्रयागराज में राजूपाल हत्याकांड में गवाह उमेश पाल की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई थी। उमेश जब अपने घर जा रहे थे। तब गली के बाहर कार से निकलते समय उनपर फायरिंग कर दी थी

उमेश की पत्नी ने दर्ज करवाया था केस

इस हमले में उमेश पाल और उनके दो गनर्स की मौत हो गई। उमेश की पत्नी ने इस मामले में अतीक, उसके भाई अशरफ समेत 9 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। यूपी पुलिस इस मामले में असद समेत पांच शूटरों की तलाश में थी। उमेश पाल के मर्डर के सीसीटीवी फुटेज में असद हथियार लिए नजर आया था।

Related Articles

Back to top button