ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट में तय सुनवाई टल गई है, भोपाल में रहवासी इलाकों व्यावसायिक उपयोग और अवैध निर्माण खड़े हनुमान मंदिर को लेकर बढ़ा विरोध, उमा भारती ने CM से कहा- निकालें बीच का रास्ता मोदी से मुलाकात पर दुनिया की नजर,दिल्ली पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 36वें दिन कमाई 200 करोड़ के पार PM मोदी के जन्मदिन पर MP सरकार का बड़ा तोहफा, 17 सितंबर से 50 लाख लोगों की होगी फ्री रजिस्ट्री रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026, सीएम विष्‍णु देव साय मुख्‍य अतिथि हाईकोर्ट सख्त, 7 दिन में दिखाने होंगे अनुमति के दस्तावेज, भोपाल में रिहायशी इलाकों में चल रहे मॉल-हो... दिल्ली में नितिन नवीन से नरोत्तम मिश्रा की मुलाकात, एमपी में सियासी हलचल तेज भोपाल मास्टर प्लान को CM Mohan Yadav की सैद्धांतिक मंजूरी,जन्माष्टमी पर जारी हो सकता है ड्राफ्ट नगर निगम ने शुरू की सीलिंग,भोपाल में रहवासी इलाकों में चल रहे कमर्शियल अड्डों पर बड़ी कार्रवाई
मनोरंजन

ज्विगाटो के बाद कपिल शर्मा के हाथ लगी बड़ी फिल्म, करीना और तब्बू संग आएंगे नजर ?

नई दिल्ली।कॉमेडियन से एक्टर बने कपिल शर्मा के हाथ नई खबर लगी है। कपिल एक बार फिर पर्दे पर नजर आएंगे, लेकिन इस बार उनके साथ कई बड़ी एक्ट्रेसेज भी दिखाई देंगी।

खबरों की मानें तो कपिल फिल्म द क्रू (The Crew) में नजर आएंगे। हालांकि, अभी तक कपिल की तरफ से कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

करीना की फिल्म में नजर आएंगे कपिल शर्मा

खबरों की माने तो, कपिल को इस मूवी में एक अहम रोल प्ले करने के लिए ऑफर किया गया है। इस फिल्म में करीना कपूर भी नजर आने वाली है। ये भी कहा जा रहा है कि वो जल्द ही अपने हिस्से की शूटिंग के लिए विदेश रवाना होंगे।

शुरू हो चुकी है फिल्म की शूटिंग

करीना कपूर के अलावा इसमें कृति सेनन और तब्बू में नजर आने वाली है। बीते दिनों करीना और कृति ने फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी थी। वहीं इस हफ्ते  तब्बू ने भी शूटिंग शुरू कर दी है। कपिल के अलावा इस फिल्म में पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ का भी नाम सामने आ रहा है। कहा जा रहा है कि दिलजीत का मूवी में अहम रोल है। इस अपकमिंग कॉमेडी मूवी को राजेश कृष्णनन डायरेक्ट कर रहे हैं। तो वहीं एकता कपूर और रिया कपूर फिल्म की प्रोड्यूसर है। फिल्म की शूटिंग भारत के अलग-अलग हिस्सों में की जाएगी। ज्यादातर शूटिंग मुंबई में होगी।

इन फिल्मों में नजर आ चुके है कपिल

कपिल शर्मा ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत अब्बास-मस्तान के निर्देशन में बनी फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं’ से की थी। इसके बाद वह दूसरी ‘फिरंगी’ में नजर आए थे। वहीं सालों बाद नंदिता दास की फिल्म ‘ज्विगाटो’ में नजर आए। जो सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button