ब्रेकिंग
सरकारी दफ्तरों में 10 से 6 उपस्थिति अनिवार्य,CM के आदेश पर वल्लभ-सतपुड़ा और विंध्याचल भवन में छापामा... छत्तीसगढ़ में दौड़ेगी मेट्रो, वित्त मंत्री ने बजट में 9450 करोड़ का ऐलान किया इन दो शहरों में भी लागू होगी पुलिस कमिश्नर प्रणाली, गृहमंत्री का बड़ा एलान 10 प्रतिशत महंगी होगी बिजली! आम जनता को बड़ा झटका देने की तैयारी CG Budget Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र आज से, पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण, सरकार को घेरन... सरकार का बड़ा फैसला,शराब प्रेमियों को झटका! Chhattisgarh में होली पर बंद रहेंगी शराब दुकानें सुप्रीम कोर्ट बोला-फ्री खाना मिलेगा तो लोग काम क्यों करेंगे,सरकारें रोजगार दें , देशसेवा का संकल्प और सफलता की उड़ान: मुंगेली की सुप्रिया सिंह बनी लेफ्टिनेंट मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के मोवा स्थित सतनाम भवन परिसर से “विशाल सतनाम स... देशभर में चलेंगी 1400 से अधिक होली-स्पेशल ट्रेन:इनमें SECR से गुजरेंगी 15 ट्रेनें, तिरुपति-रक्सौल के...
मध्यप्रदेश

मौसम ने ली करवट प्रदेश के कई शहरों में वर्षा हुई गुरुवार शाम को पड़ सकती है तेज बौछारें

 अलग-अलग स्थानों पर बनी तीन मौसम प्रणालियों के असर से वातावरण में नमी आ रही है। इस वजह से बादल छा रहे हैं। साथ ही कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ वर्षा भी हो रही है। इसी क्रम में गुरुवार को पिछले 24 घंटों के दौरान सुबह साढ़े आठ बजे तक मध्य प्रदेश के खरगोन में 3.6, छिंदवाड़ा में 2.6, बैतूल में 1.6, भोपाल में 1.4, दमोह में एक, इंदौर में 0.1 मिलीमीटर वर्षा हुई। मलाजखंड, उज्जैन में बूंदाबांदी हुई। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक गुरुवार को दोपहर बाद राजधानी भोपाल सहित मध्य प्रदेश के अधिकतर शहरों में गरज-चमक के साथ वर्षा हो सकती है। इस दौरान कहीं-कहीं ओले भी गिर सकते हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार को सुबह लगभग छह बजे राजधानी में अलग-अलग स्थानों पर बूंदाबांदी हुई। सुबह 10 बजे तक बादल बने रहे। उसके बात हल्‍की धूप निकल आई। राजधानी का न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। यह बुधवार के न्यूनतम तापमान 18.8 डिग्री सेल्सियस की तुलना में 2.6 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि बादल बने रहने के कारण रात के तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। दरअसल वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान के आसपास हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में बना हुआ है। उत्तर-पूर्वी राजस्थान पर एक प्रेरित चक्रवात बना हुआ है। साथ ही दक्षिण-पश्चिम राजस्थान पर भी हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। इन तीन मौसम प्रणालियों के सक्रिय होने के साथ ही हवा का रुख भी दक्षिणी बना हुआ है। इस वजह से वातावरण में नमी बढ़ रही है। इससे बादल छा रहे हैं। साथ ही वर्षा भी हो रही है। मौसम का इस तरह का मिजाज अभी दो-तीन दिन बना रहने की संभावना है।

Related Articles

Back to top button