ब्रेकिंग
सरकारी दफ्तरों में 10 से 6 उपस्थिति अनिवार्य,CM के आदेश पर वल्लभ-सतपुड़ा और विंध्याचल भवन में छापामा... छत्तीसगढ़ में दौड़ेगी मेट्रो, वित्त मंत्री ने बजट में 9450 करोड़ का ऐलान किया इन दो शहरों में भी लागू होगी पुलिस कमिश्नर प्रणाली, गृहमंत्री का बड़ा एलान 10 प्रतिशत महंगी होगी बिजली! आम जनता को बड़ा झटका देने की तैयारी CG Budget Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र आज से, पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण, सरकार को घेरन... सरकार का बड़ा फैसला,शराब प्रेमियों को झटका! Chhattisgarh में होली पर बंद रहेंगी शराब दुकानें सुप्रीम कोर्ट बोला-फ्री खाना मिलेगा तो लोग काम क्यों करेंगे,सरकारें रोजगार दें , देशसेवा का संकल्प और सफलता की उड़ान: मुंगेली की सुप्रिया सिंह बनी लेफ्टिनेंट मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के मोवा स्थित सतनाम भवन परिसर से “विशाल सतनाम स... देशभर में चलेंगी 1400 से अधिक होली-स्पेशल ट्रेन:इनमें SECR से गुजरेंगी 15 ट्रेनें, तिरुपति-रक्सौल के...
मनोरंजन

Janhvi Kapoor ब्वॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ निकली वेकेशन मनाने, एयरपोर्ट पर दोनों को किया गया स्पॉट

नई दिल्ली। जाह्नवी कपूर और शेखर पहाड़िया को रविवार की सुबह मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है। दोनों साथ में समर वेकेशन मनाने के लिए मुंबई से बाहर जा रहे हैं। रविवार की सुबह दोनों को मुंबई से बाहर जाते देखा गया। गौरतलब है कि मुंबई में भारी गर्मी पड़ रही है, जहां जाह्नवी कपूर ने इस अवसर पर ओवरसाइज ब्लेजर सूट पहन रखा था। वहीं, शिखर पहाड़िया कैजुअल लुक में नजर आए।

जाह्नवी कपूर और शिखर पहाड़िया को तिरुपति मंदिर में देखा गया

गौरतलब है कि इस महीने की शुरुआत में जाह्नवी कपूर और शिखर पहाड़िया को तिरुपति बालाजी मंदिर में देखा गया था। दोनों दर्शन करने तिरुमाला पहुंचे थे। शिखर पहाड़िया के जन्मदिन पर दोनों ने न सिर्फ बालाजी भगवान को नमन किया, बल्कि पूजा-अर्चना भी की। गौरतलब है कि ई टाइम्स ने इसके पहले पुष्टि की है कि जाह्नवी कपूर और शिखर पहाड़िया बतौर कपल एक बार फिर साथ आ गए हैं। शिखर पहाड़िया महाराष्ट्र के भूतपूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे के पोते हैं।

जाह्नवी कपूर और शिखर पहाड़िया ने कुछ समय के लिए ब्रेक ले लिया था

लंबे समय तक दोनों ने एक-दूसरे को डेट करने के बाद कुछ समय के लिए ब्रेक ले लिया था। दिसंबर 2022 में दोनों एक बार फिर साथ आ गए हैं। शिखर पहाड़िया ने जाह्नवी कपूर, खुशी कपूर और बोनी कपूर के साथ हाल ही में, पार्टी भी की थी। वह बोनी कपूर के साथ एक कार्यक्रम के ओपनिंग गाला में भी नजर आए थे। जाह्नवी कपूर का अंदाज फैंस को काफी पसंद आता है। शिखर पहाड़िया को लेकर वह कई पोस्ट भी कर चुकी है। उनकी पोस्ट से भी पता चलता है कि दोनों एक-दूसरे के करीब है।

जाह्नवी कपूर जल्द फिल्म बवाल में नजर आनेवाली है

जाह्नवी कपूर जल्द फिल्म बवाल में नजर आनेवाली है। वह इसे लेकर बहुत उत्साहित है। यह फिल्म जल्द रिलीज होने वाली है। इसका निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है। इस फिल्म में उनके अलावा वरुण धवन भी नजर आएंगे। यह फिल्म 6 अक्टूबर को रिलीज होगी। जाह्नवी कपूर जल्द अपना टॉलीवुड डेब्यू करने वाली है। वह NTR30 में नजर आएंगी। इसमें जूनियर एनटीआर भी होंगे। इस फिल्म की शूटिंग फरवरी में शुरू हो चुकी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button