ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट में तय सुनवाई टल गई है, भोपाल में रहवासी इलाकों व्यावसायिक उपयोग और अवैध निर्माण खड़े हनुमान मंदिर को लेकर बढ़ा विरोध, उमा भारती ने CM से कहा- निकालें बीच का रास्ता मोदी से मुलाकात पर दुनिया की नजर,दिल्ली पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 36वें दिन कमाई 200 करोड़ के पार PM मोदी के जन्मदिन पर MP सरकार का बड़ा तोहफा, 17 सितंबर से 50 लाख लोगों की होगी फ्री रजिस्ट्री रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026, सीएम विष्‍णु देव साय मुख्‍य अतिथि हाईकोर्ट सख्त, 7 दिन में दिखाने होंगे अनुमति के दस्तावेज, भोपाल में रिहायशी इलाकों में चल रहे मॉल-हो... दिल्ली में नितिन नवीन से नरोत्तम मिश्रा की मुलाकात, एमपी में सियासी हलचल तेज भोपाल मास्टर प्लान को CM Mohan Yadav की सैद्धांतिक मंजूरी,जन्माष्टमी पर जारी हो सकता है ड्राफ्ट नगर निगम ने शुरू की सीलिंग,भोपाल में रहवासी इलाकों में चल रहे कमर्शियल अड्डों पर बड़ी कार्रवाई
मुख्य समाचार

सरकारी दफ्तरों में 10 से 6 उपस्थिति अनिवार्य,CM के आदेश पर वल्लभ-सतपुड़ा और विंध्याचल भवन में छापामार जांच,

भोपाल: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के स्पष्ट निर्देश के बाद राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य शासकीय कार्यालयों में समयपालन और अनुशासन सुनिश्चित करने के लिए एक बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया गया है। इसके तहत वल्लभ भवन, विंध्याचल भवन और सतपुड़ा भवन सहित कई प्रमुख सरकारी दफ्तरों में आज सुबह औचक छापामार जांच शुरू कर दी गई है, जिसमें अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति की कड़ी निगरानी की जा रही है। सरकारी आदेश के अनुसार राज्य के सभी सरकारी कार्यालयों में सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक कर्मचारियों और अधिकारियों की अनिवार्य उपस्थिति सुनिश्चित की जाएगी। यहां आने‑जाने और उपस्थिति का पूरा रिकॉर्ड रखे जाने का निर्देश दिया गया है, ताकि किसी भी तरह की देरी या अनुपस्थित रहने की स्थिति सामने आने पर तुरंत जवाब‑तलब और प्रशासनिक कार्रवाई की जा सके।

 

 

इसके तहत सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने विशेष निरीक्षण टीमों का गठन किया है, जिनका उद्देश्य सरकारी कार्यालयों में अनुशासन और समय पालन की वास्तविक स्थिति का आंकलन करना है। ये टीमें बायोमेट्रिक अटेंडेंस, उपस्थिति रजिस्टर और आने‑जाने के समय का रिकॉर्ड स्वयं जांच रही हैं। यदि कोई अधिकारी या कर्मचारी बिना अनुमति अनुपस्थित मिलता है या निर्धारित समय का उल्लंघन करता है, तो उसके खिलाफ कड़क कार्रवाई की जाएगी। सूत्रों के अनुसार यह सख्ती ऐसे समय में लागू की गई है जब मुख्यमंत्री और मुख्‍य सचिव दोनों आज भोपाल से बाहर हैं। इसके बावजूद उन्होंने मुख्यमंत्री सचिवालय और सामान्य प्रशासन विभाग को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि शासन‑प्रशासन में समयपालन और अनुशासन का पालन हर हाल में किया जाए। इससे यह संदेश भी जाता है कि नियम और कार्य संस्कृति हर स्तर पर सख्ती से लागू होगी, चाहे शीर्ष नेतृत्व राजधानी में हो या नहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button